फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Students missing

कंप्यूटर साइंस डिप्लोमा का छात्र लापता

Tue, 19 Nov 2013 10:17 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Tue, 19 Nov 2013 10:17 PM IST
विज्ञापन
Students missing
धार ब्लॉक के बधानी स्थित एक निजी कॉलेज का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। इससे कॉलेज प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। मामले की शिकायत पर ममून पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मूलरूप से उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद के गांव काठरोज हरतना निवासी नेमपाल (21) पुत्र अतर सिंह पठानकोट के बधानी स्थित एक निजी कॉलेज में कंप्यूटर साइंस डिप्लोमा के प्रथम सेमेस्टर का छात्र है। उसका भाई चंद्रमणि उसी इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग विंग में मेकेनिकल इंजीनियरिंग का छात्र है। दोनों कॉलेज होस्टल के एक ही कमरे में रहते हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह का नाश्ता करने के बाद नेमपाल बाहर चला गया और देर शाम तक  कमरे में नहीं लौटा। उसके भाई चंद्रमणि ने उसके कमरे पर नहीं पहुंचने की सूचना कॉलेज प्रबंधन को दी। छात्र के लापता होने के बाद कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन उसका शाम तक कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट ममून पुलिस के पास दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है। ममून थाना के प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवक अपने गांव की तरफ तो नहीं चला गया, इसके बारे में भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि परिवार से भी संपर्क साधा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed