फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Rajnath, NDA, majority, BJP, 300 seats, Lok Sabha elections Gurdaspur.

राजनाथ को भरोसा, एनडीए को मिलेगा बहुमत

Sat, 19 Apr 2014 10:58 PM IST
गुरदासपुर ।
गुरदासपुर । Updated Sat, 19 Apr 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
 Rajnath, NDA, majority, BJP, 300 seats, Lok Sabha elections Gurdaspur.
लोकसभा चुनाव 2014 में एनडीए 300 से ज्यादा की सीटों पर जीत के साथ बहुमत हासिल करेगा। यह दावा भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने शनिवार को यहां आगमन के दौरान किया। पार्टी के उम्मीदवार विनोद खन्ना के चुनाव प्रचार के सिलसिले में यहां आए राजनाथ सिंह ने भरोसा जताया कि सिर्फ नरेंद्र मोदी ही देश की दशा और दिशा बदल सकते हैं।
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि यूूपीए सरकार की नीतियों से परेशान जनता के मन में गुस्सा है। कांग्रेस हर मोर्चे पर फेल रही है। यूपीए के कार्यकाल में करप्शन बढ़ा है। देश में 2 जी, 3 जी और जीजा जी जैसे घोटाले हुए। गरीबी और बेरोजगारी की समस्या पहले से ज्यादा गंभीर हुई। एनडीए से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र भाई मोदी को  इस वक्त देश की जनता भरोसा के नजरिए से देख रही है।
विज्ञापन


 देश की सियासत में अब विश्वास का संकट : राजनाथ
राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की दोषपूर्ण नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि देश की राजनिति में आज विश्वास का संकट पैदा हुआ है। ऐसी स्थिति की जिम्मेदार कांग्रेस ही है। आंतकवाद और नक्सलवाद की समस्या से निपटने के लिए यूपीए सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में कोई एक्शन प्लान तैयार नहीं किया। देश में निवेश करने का माहौल समाप्त हो चुका है। विदेश निवेश की बात छोड़िए आज यहां घरेलू निवेश की स्थिति भी बदतर है। साल 2013 में जहां देश में घरेलू निवेश का आंकड़ा जहां सात मिलियन डालर था वहीं दुनिया के दूसरे देशों में यह आंकड़ा 30 मिलियन डालर के करीब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्ता ही नहीं व्यवस्था बदलने की दरकार :
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस समय देश की राजनिति कर रही है। जबकि कांग्रेस सहित अन्य दल भाजपा विरोधी राजनीतिक कर रही हैं। मतलब साफ है कि आज अन्य दलों के लिए भारतीय जनता पार्टी एक चुनाती है। 1998 से 2004 तक भाजपा की सरकार रही। इस कार्यकाल की उपलब्धियां कांग्रेस के अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों पर तूलनात्मक रूप से बेहतर मानी गई हैं। आज देश को बदलाव की जरूरत है। केवल सत्ता ही नहीं, बल्कि व्यवस्था भी बदलनी चाहिए।


 इंदिरा गांधी हत्याकांड की रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं हुई :
राजनाथ सिंह ने सवाल उठाया कि यूपीए की ओर से इंदिरा गांधी की हत्या मामले में कमीशन की रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की गई। उन्होंने ऐसे मामलों में पारर्शिता को जरूरी बताया। कहा कि इस मामले में संजय बारु ने अपनी पुस्तक में जो कुछ भी तथ्य दिया हैं , वह बहुत गंभीर है। कांग्रेस नेतृत्व ने केवल पीएम अथॉरिटी पर ही रोक नहीं लगाई है, इस पद के महत्व को भी कम किया है। कांग्रेस ने दस साल तक सत्ता कीी ताकत का सही इस्तेमाल न कर केवल इसका मजा लिया है। देश यह जानना चाहता है कि जो संजय ने लिखा है वह सही है या गलत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed