{"_id":"5310f7eddb3e18f386f8cbe7a8df4f08","slug":"pathankot-sprinkle-kerosene-self-burn-jugiyal-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्मदाह
अमर उजाला, पठानकोट
Updated Fri, 28 Feb 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव जुगियाल में शुक्रवार सुबह एक महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह कर लिया। महिला को बचाने गया उसका भाई भी बुरी तरह जख्मी हो गया है।
मृतका की पहचान ललिता देवी (34) के रूप में हुई है। शाहपुरकंडी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी।
मृतका के भाई अश्वनी ने बताया कि उसकी बहन ललिता मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। एक दिन पहले ही वह ललिता का हालचाल जानने के लिए गांव आया था।
शुक्रवार सुबह ललिता देवी के कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगी। कमरे में जाकर देखा तो महिला के शरीर से आग की लपटें उठ रही थीं। वह बुरी तरह झुलस चुकी थी।
उसे बचाने के लिए अश्वनी ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान वह भी बुरी तरह जख्मी हो गया। महिला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पठानकोट में भर्ती कराया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन
मृतका के भाई ने बताया कि ललिता देवी मानसिक रूप से परेशान थी। इसी के कारण उसने खुद मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्महत्या की है।
शाहपुरकंडी पुलिस के एएसआई लखविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।