फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   pathankot, shop, shutter, car

बंद पड़ी दुकान के शटर में टकराई कार

Sat, 14 Nov 2015 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Sat, 14 Nov 2015 04:35 PM IST
विज्ञापन
pathankot, shop, shutter, car
वीरवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे रेलवे रोड पर तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर एक ड्राई फ्रूट की दुकान में जा टकराई।
विज्ञापन


इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और दुकान मालिक का भी काफी नुकसान हो गया। हालांकि दुकान बंद होने के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

रेलवे रोड पर गश्त कर रही पीसीआर टीम ने कार को क्रेन की सहायता से थाना डिवीजन नंबर एक में पहुंचाया।

कार की गति इतनी तेज थी कि दुकान से टकराने के बाद आसपास की दुकानों को भी मामूली नुकसान हो गया।

क्षतिग्रस्त दुकान अरोड़ा काबुल कंधार ड्राई फ्रूट के मालिक वरिंदर अरोड़ा ने बताया कि बीती रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे।

करीब ग्यारह बजे नजदीकी दुकानदारों को उन्हें फोन पर इसकी जानकारी दी। वह अपनी दुकान पर पहुंचे व देखा कि दुकान का काफी नुकसान हो चुका है।

वहीं थाना डिवीजन नंबर 1 के एसएचओ विपिन कुमार ने बताया कि कार मालिक और दुकान मालिक के बीच नुकसान का मुआवजा देने पर समझौता करवा दिया गया है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed