फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   pathankot, race, surbhi, first

फर्राटा दौड़ में सुरभि ने बाजी मारी

Sat, 28 Nov 2015 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट Updated Sat, 28 Nov 2015 09:45 PM IST
विज्ञापन
pathankot, race, surbhi, first
मॉडर्न संदीपनी स्कूल में 19वां वार्षिक खेल समारोह प्रिंसिपल नीरज मोहन पुरी की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी आरके बख्शी, विशेष रूप से स्कूल चेयरमैन पवन महाजन व समाज सेवक विजय पासी पहुंचे।

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में शपथ रस्म और सभी स्कूल हाउसों की शानदार परेड के बाद बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

इनमें विद्यार्थियों ने 85 स्वर्ण, 90 रजत और 88 कांस्य पदक जीते। लेमन दौड़ में अनाहत प्रथम, अक्षित द्वितीय और लावण्या तृतीय स्थान पर रही। 50 मीटर दौड़ में दमन ने प्रथम, अर्नव ने दूसरा और रणवीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। सौ मीटर दौड़ में सुरभि प्रथम, अमीषा द्वितीय और मनसिरत तृतीय स्थान पर रही।

चार सौ मीटर दौड़ में निखिल ने पहला, समीर ने दूसरा और आकर्षण ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिले रेस में प्रथम स्थान पर विश्वामित्र हाउस, दूसरे स्थान पर द्रोणा हाउस और तीसरे स्थान पर वशिष्ठ हाउस रहा।
विज्ञापन


शॉटपुट में प्रथम श्वेता, द्वितीय भारती और तृतीय सोफिया रहीं। डिस्कस थ्रो में अभिषेक प्रथम, दूसरे स्थान पर कमलजीत और तीसरा स्थान संदीप ने हासिल किया। इस अवसर पर पिंकी महाजन, सलिल महाजन, नवनीत कौर, राजन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed