फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Pathankot, people, demonstrate, against, cow, slaughter

गोहत्या के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

Sat, 01 Feb 2014 10:01 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
अमर उजाला, पठानकोट Updated Sat, 01 Feb 2014 10:01 PM IST
विज्ञापन
Pathankot, people, demonstrate, against, cow, slaughter
जिले में गो हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पठानकोट में कुछ समय पहले हुई गोवंश की हत्या से स्वयंसेवी संस्थाओं में पहले ही गुस्सा है वहीं गांव डेरा बाबा बसंतपुरी में गोहत्या के बाद लोगों का गुस्सा और ज्यादा भड़क गया।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। बचन दास ने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे उनके बेटे ने गाय को हवेली में बांध दिया था।
विज्ञापन


सुबह जब उनकी पत्नी हवेली गई तो गाय हवेली से गायब थी। परिजनों ने पहले सरपंच को इस बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी एनके बेटी टीम समेत मौके पर पहुंचे। जांच करने पर गाय का शव हवेली से थोड़ी ही दूर खेतों में एक पोल के साथ बंधा पाया गया।

गाय के सिर पर एक बड़े पत्थर से प्रहार किया गया था। इस दौरान गांव के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया।

उधर, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जिसने भी इस हत्या को अंजाम दिया है उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed