फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Pathankot, dowry, woman, out, house

दहेज के लिए महिला को घर से निकाला

Sun, 23 Feb 2014 10:27 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
अमर उजाला, पठानकोट Updated Sun, 23 Feb 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
Pathankot, dowry, woman, out, house
पुलिस ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकालने के आरोप में पति समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी अमृतसर के रणजीत बिहार निवासी बताए जा रहे हैं। तीनों आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


बैंक कालोनी सुंदर नगर निवासी कृष्णा कुमारी ने शिकायत में बताया था कि उनकी बेटी रंजू की शादी अमृतसर के रणजीत बिहार निवासी गौरव शर्मा के साथ तीन मार्च 2009 को हुई थी।
विज्ञापन


शादी में बेटी को अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया था लेकिन ससुराली कम दहेज लाने के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। उसने आरोप लगाया कि ससुराली दहेज में और सामान व पैसे लाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दहेज का सामान भी खुर्द बुर्द कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि गौरव उनके पास से 17 अक्तूबर 2010 को दस हजार और 18 जनवरी 2011 को मकान बनाने के लिए 35 हजार रुपये लेकर गया।

इसके बाद भी रंजू को एक लाख रुपये लाने के लिए कहा जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि एक मई 2012 को ससुरालियों ने रंजू की बेटी तनवी को अपने पास रख लिया और एक लाख रुपये लाने के बाद ही घर में घुसने की चेतावनी देकर बाहर निकाल दिया।

एसएसपी राकेश कौशल ने मामले की जांच डीएसपी सिटी को सौंपी थी। जांच के आधार पर थाना डिवीजन नं. 2 में रंजू के पति गौरव शर्मा, ससुर भगवंत किशोर और सास सुदेश कुमारी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व दहेज का सामान खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज किया गया था लेकिन आरोपी अब तक फरार हैं।

एसएचओ अश्वनी शर्मा ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है लेकिन आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

सुंदर नगर निवासी मीना ने बताया कि उसकी शादी 14 जनवरी 2009 को छोटा ढांगू पीर निवासी बसंत कुमार के साथ हुई थी। उसने बताया कि शादी में माता-पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया।


शादी के बाद पति मायके से मोटरसाइकिल लाने की मांग कर रहा था जिसे मायके वालों पूरा कर दिया। शिकायत की जांच के आधार पर थाना डिवीजन नं. 2 में बसंत कुमार, सास शकुंतला देवी और जेठ सतीश कुमार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed