फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Pathankot, awaiting, installment, dearness, allowance, employees

कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किस्त का इंतजार

Sun, 09 Feb 2014 04:10 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
अमर उजाला, पठानकोट Updated Sun, 09 Feb 2014 04:10 PM IST
विज्ञापन
 Pathankot, awaiting, installment, dearness, allowance, employees
पीडब्लयूडी फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर यूनियन ब्रांच वाटर सप्लाई एंड सेनीटेशन की बैठक शिमला पहाड़ी पठानकोट में प्रधान सतीश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुलाजिमों की मांगों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


शनिवार को आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने जुलाई 2013 से देय महंगाई भत्ते की किस्त अब तक जारी नहीं होने पर रोष जताया।

शर्मा ने प्रदेश सरकार से वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन विभाग में बतौर पंप ऑपरेटर कार्यरत कर्मचारियों को बिल क्लर्क व लेजर कीपर की तर्ज पर 10300 और 3200 ग्रेड पे स्केल देने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों पर 2004 के बाद नियमित कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ नहीं दिया जा रहा है जबकि कुछ कर्मचारियों को उच्च न्यायालयों के फैसले के बाद पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ठेके पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को कम से कम दस हजार रुपये मान भता देने, केंद्र की तर्ज पर शिक्षा भत्ता, छठे वेतन आयोग का गठन करने की भी मांग की।


उन्होंने कहा कि मांगों के लिए संघर्ष कमेटी की ओर से 11 फरवरी को बठिंडा में राज्यस्तरीय रैली की जा रही है। इसमें कर्मचारी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

इससे पहले यूनियन के महासचिव सुरेश कुमार की माता कांता देवी के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया।

इस मौके पर सरपरस्त राजेंद्र कुमार, कुलदीप शर्मा, मोहन सिंह, राकेश शर्मा, कुलदीप सिंह, सिकंदर सिंह, शमशेर सिंह, मेहर सिंह, अविनाश चंद्र, चमेल सिंह, राजेंद्र कुमार, ओम प्रकाश टंडन, वरिंद्र कुमार, तारा सिंह, गुरमीत सैनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed