फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Pathankot, ART, staff, strike

हड़ताल पर डटे रहे एआरटी सेंटर के कर्मचारी

Sat, 01 Feb 2014 10:05 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
अमर उजाला, पठानकोट Updated Sat, 01 Feb 2014 10:05 PM IST
विज्ञापन
Pathankot, ART, staff, strike
सेवाएं नियमित करने की मांग कर रहे राज्यभर के एंटी रिटूरल वायरल ट्रीटमेंट थेरेपी (एआरटी) सेंटर के कर्मचारी शनिवार को दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इसके कारण अस्पताल में लोगों की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अस्पताल में हर रोज एचआईवी, गर्भवती, टीवी मरीज समेत करीब 60 सैंपल जांच को आते हैं। दो दिन से मुलाजिमों के हड़ताल पर चले जाने के कारण जांच बंद है।
विज्ञापन


करीब 1100 मरीज एचआईवी सेंटर से जुड़े हैं जो दवा लेने के लिए एआरटी सेंटर आते हैं लेकिन उन्हें दवा के बिना लौटना पड़ रहा है।

सोसाइटी के सुमन विज, नवजोत कौर, दीपिका, बृज बाला, आशू, उपासरना, मोनिका, बलबीर चंद ने कहा कि मुलाजिमों की सेवाएं नियमित कराने के लिए देशभर में एआरटी सेंटर बंद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन फरवरी को दिल्ली में धरना दिया जाएगा। इसमें एआरटी सेंटरों से मुलाजिम भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार उनके साथ मजाक कर रही है।


उन्होंने कहा कि लंबे समय से वे सेवाएं दे रहे हैं लेकिन अन्य मुलाजिमों की तरह उनका कोई पीएफ तक नहीं काटा जाता।

मजबूरन अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed