{"_id":"15be59748edc07530523e110dff8f5df","slug":"overcome-including-six-members-of-the-gangster-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरगना समेत चोर गिरोह के छह सदस्य काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरगना समेत चोर गिरोह के छह सदस्य काबू
बटाला
Updated Mon, 18 Nov 2013 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटाला पुलिस ने नाकाबंदी करके चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस चोर गिरोह के सरगना समेत छह लोगों को काबू किया है। पुलिस ने गिरोह से चोरी की 15 बाइक और एक कार भी बरामद की है। सोमवार शाम को बटाला पुलिस लाइन में बुलाई गई प्रेस वार्ता में बटाला के एसएसपी सुरिंदरजीत सिंह मंड ने बताया कि पुलिस की तरफ से असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुहिम चलाई गई है।
इसके तहत थाना सिविल लाइन बटाला के एसएचओ गुरपिंदर सिंह और पुलिस चौकी सिंबल के इंचार्ज प्रकाश सिंह और स्पेशल स्टाफ में तैनात एएसआई बलजीत सिंह ने झाड़ियां वाले पुल पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक कार को रोका जिसमें दो लोग सवा में सवार थे। जब गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा तो उक्त दोनों व्यक्ति कागजात नहीं दिखा पाए। जब युवकों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने कबूल किया कि कार चोरी की है।
एसएसपी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों की निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के चार और सदस्यों को काबू करने में सफलता हासिल की । पुलिस ने पकड़े गए इस चोर गिरोह के छह सदस्यों की निशानदेही पर 15 बाइक बरामद कीं। इसके अलावा एक कार भी बरामद की है। एसएसपी सुरिंदरजीत सिंह मंड ने बताया कि चोर गिरोह ने कई स्थानों पर अपना नेटवर्क फैला रखा था और बहुत चालाकी के साथ मोटरसाइकिल चोरी करते थे। उन्होेंने बताया कि चोर गिरोह ने बटाला और आसपास के क्षेत्रों में से बाइक चोरी की थीं। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए युवकों से और भी खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
ये हैं आरोपी
एसएसपी ने बताया कि पकडे़ गए व्यक्तियों में गिरोह का सरगना सुरजीत सिंह बाबा निवासी रसूलपुर, रणजीत सिंह राणा निवासी अमीरपुर, तरसेम ईसा मसीह निवासी भैनी मीयां खान, अशोक उर्फ शौकीन निवासी भैनी मीयां खां, दिलबाग सिंह उर्फ बाग और फतेहगढ़ चूड़ियां का रहने वाला अनोख सिंह शामिल है।