{"_id":"5c94b21a0c750c5aeb75fb00dc3ec08a","slug":"one-killed-in-road-accident-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में साइकिलसवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में साइकिलसवार की मौत
अमर उजाला,पठानकोट
Updated Mon, 04 Nov 2013 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। सियूंटी के पास नरोट जैमल सिंह रोड पर एक तेज रफ्तार ट्राले ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई ,जबकि दो अन्य घायल हो गए।
घायलों को पठानकोट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रालेको मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान मूलरुप से नेपाल के जिला उदयपुर के गांव शेरवानी निवासी ओम बहादुर के रुप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक ओम बहादुर कीड़ियां में एक क्रशर पर काम करता था और वहीं अन्य मजदूरों के साथ रहता था। रविवार को रात को घर का सामान लेने के लिए साइकिल पर निकला था। इस दौरान सियूंटी तरफ नरोट जैमल सिंह रोड पर गांव बहादुर पुर के पास एक तेज रफ्तार ट्राले ने उसे साइड मार दी।
विज्ञापन
इससे वह सड़क पर जा गिरा और ट्राले का टायर उसके सिर के ऊपर से होकर गुजर गिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके पर ट्राला छोड़कर फरार हो गया। जानकारी मिलने पर नरोट जैमल सिंह पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।
नरोट जैमल सिंह के एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि हादसे में मृतक का चेहरा बुरी तरह कुचल जाने के कारण उसकी पहचान रात भर नही हो सकी थी। सुबह शव की शिनाख्त के लिए मुनियादी कराने पर पहचान हो सकी। उन्होंने बताया कि मृतक एक स्टोन क्रेशर में आपरेटर का कार्य करता था।
उन्होंने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। इसी तरह से खानपुर चौक के पास मोटर साइकिल स्लिप होने से गांव गोसाईपुर निवासी अर्जुन सिंह और बलजीत सिंह घायल हो गए। घायलों को पठानकोट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।