फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Neha and Somalika first in punjabi writing

पंजाबी लेखन में सोमालिका और नेहा ठाकुर प्रथम

Fri, 08 Nov 2013 11:15 PM IST
अमर उजाला,पठानकोट
अमर उजाला,पठानकोट Updated Fri, 08 Nov 2013 11:15 PM IST
विज्ञापन
 Neha and Somalika first in punjabi writing
पठानकोट। विवेकानंद हाई स्कूल के संस्थापक स्व. पन्ना लाल मल्होत्रा की स्मृति में शुक्रवार को सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 32 स्कूलों के 298 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान छात्रों को अंग्रेजी व हिंदी और पंजाबी वर्ग में विभाजीत कर सीनियर और जूनियर ग्रुप में प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन


अंग्रेजी के जूनियर वर्ग में आदर्श शिशु वाटिका स्कूल के अमनदीप प्रथम, विवेकानंद हाई स्कूल की सोनाली व आदर्श माडर्न हाई स्कूल का निखिल संयुक्त रूप से द्वितीय और रेहमा इंटरनेशनल स्कूल की मानसी तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में विवेकानंद हाई स्कूल की चेतना व पायलट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दीक्षा संयुक्त रूप से प्रथम, हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की शिक्षा द्वितीय और आदर्श शिशु वाटिका स्कूल की नेशा भगत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


पंजाबी के जूनियर वर्ग में आदर्श भारती स्कूल की सोमिलका प्रथम, विवेकानंद हाई स्कूल की शालिनी व रेहमा इंटरनेशनल स्कूल का कर्णवीर द्वितीय और विवेकानंद हाई स्कूल की तनुषा व महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अंतरा ठाकुर संयुक्त रूप से तृतीय रही। सीनियर वर्ग में आदर्श माडर्न स्कूल की नेह ठाकुर प्रथम, महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तमन्न द्वितीय और विवेकानंद हाई स्कूल की पल्लवी व विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल की ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी के जूनियर वर्ग में सीनियर स्कालर स्कूल की आकांक्षा प्रथम, विवेकानंद हाई स्कूल की मानसी व सैनिक पब्लिक स्कूल का योगेश भगत द्वितीय और हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का गगन तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में आदर्श शिशु वटिका स्कूल की कनिषा रियाड़ प्रथम, विवेकानंद हाई स्कूल की शिवानी व महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल की लीना संयुक्त रूप से द्वितीय और हिम शिखा हाई स्कूल के मोहित शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर संदीप कुमार, तरसेम लाल महाजन, तृप्ता देवी ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की। स्कूल के प्रिंसिपल ओपी नागपाल ने सबका धन्यवाद किया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक प्रदीप मल्होत्रा, हेड मिस्ट्रेस इंदु मल्होत्रा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed