फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Namo's rally, Seal, administration, Pathankot.

नमो की रैली स्थल सील

Tue, 22 Apr 2014 10:48 PM IST
पठानकोट ।
पठानकोट । Updated Tue, 22 Apr 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
Namo's rally, Seal, administration, Pathankot.
भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की 25 अप्रैल को पठानकोट में प्रस्तावित चुनावी रैली के दौरान आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के मामले में प्रशासन कुछ ज्यादा ही सक्रिय नजर आ रहा है। रैली स्थल की सुरक्षा बढ़ाने की कवायद के तहत ही मंगलवार को आयोजन स्थान को पूरी तरह सील कर दिया गया। इस प्रकार रैली का आयोजन स्थल अब पूरी तरह सुरक्षा घेरे में है।
विज्ञापन


सैली रोड पर होने वाली रैली के चलते प्रशासन द्वारा इस क्षेत्र में आम लोगों के प्रवेश पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इसके अलावा प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। प्रशासन इस समागम को लेकर पूरी तरह से सतर्क है। काबिलेगौर है कि रैली के मद्देनजर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सोमवार को दिवस आईजी (इंस्पेक्टर जनरल) बोर्डर रेंज ईश्वर चंद्र व डीआईजी (डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल) बोर्डर रेंज एके मित्तल भी यहां पहुंचे थे।
विज्ञापन


25 अप्रैल को नरेंद्र मोदी गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी विनोद खन्ना के प्रचार के लिए पठानकोट आएंगे। जिसके चलते पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। प्रशासन की ओर से पूरे एरिया का निरिक्षण किया जा रहा है। भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की जेड सुरक्षा भी पठानकोट पहुंच चुकी है। उनकी ओर से भी जगह का निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष घवन घई ने बताया कि समागम में करीब 50 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं के आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि भाजपा नेता व कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी के पठानकोट आगमन पर काफी उत्सुक है, जिसके चलते भाजपा नेताओं की ओर से बैठकों का आयोजन कर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को समागम में शामिल करने की रणनीति बनाई जा रही है, ताकि समागम को सफल बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed