{"_id":"4fc691d642ce842ccac1e61341089b94","slug":"jalandhar-gang-students-police-drug","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर से जुड़ा है छात्रों के गिरोह का तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर से जुड़ा है छात्रों के गिरोह का तार
पठानकोट।
Updated Thu, 26 Jun 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की जरूरत और अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए झपटमारी करने वाले छात्रों के गिरोह के तार जालंधर से जुड़े हैं। सीआईए स्टाफ की ओर से गिरफ्तार किए गए चार छात्रों से पुलिस अब भी पूछताछ करने में जुटी हुई है।
पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उक्त चारों का सरगना साथी जालंधर में है। उनकी निशानदेही पर सरगना को पकड़ने के लिए पुलिस ने जालंधर के नकोदर में छापेमारी भी की, लेकिन उसे बैरंग लौटना पड़ा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक नशा विरोध मुहिम चलने के बाद गिरोह का मुख्य सरगना जालंधर के नकोदर स्थित एक प्राइवेट नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल हो गया है।
उसे काबू करने के लिए पुलिस नशा छुड़ाओ केंद्र में भी गई थी, लेकिन पुलिसकर्मियों को अंदर जाने नहीं दिया गया।
उल्लेखनीय है कि सीआईए स्टाफ ने सुरक्षा कालोनी निवासी पारस शर्मा, सैली रोड निवासी पंकज साही, सिल्वर स्टेट निवासी शुभम महाजन और जुगियाल कालोनी निवासी आकाशदीप को गिरफ्तार किया था। उनके पास से चोरी के चार मोबाइल, सोने की रिंग, लाकेट और तीन जोड़ी टप्स बरामद हुए थे।
विज्ञापन
चेन स्नेचिंग के आरोपी रिमांड पर
पठानकोट। चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले चारो आरोपियों को वीरवार को सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गौरखनाथ के नेतृत्व में अदालत में पेश किया गया। जिन्हें अदालत ने नौ जुलाई तक पुलिस रिमंाड के लिए भेज दिया है।
नशीले पदार्थों सहित एक काबू
पठानकोट। पुलिस के सीआईए स्टाफ ने एक व्यक्ति को भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से नशीले कैप्सूल, नशीला पाउडर व अन्य पदार्थ बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गोरख नाथ के नेतृत्व में एएसआई अंग्रेज सिंह ने गश्त के दौरान सुंदरनगर निवासी रणजीत सिंह उर्फ राणा को गिरफ्तार किया गया।