फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   honored engineer

इंजीनियर एसके पुंज को सम्मानित किया

Tue, 19 Nov 2013 10:12 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Tue, 19 Nov 2013 10:12 PM IST
विज्ञापन
honored engineer
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य इंजीनियर एसके पुंज को भाजपा के नेशनल इंडस्ट्री सेल की टेक्निकल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने के बाद मंगलवार को पठानकोट भाजपा ने उन्हें सम्मानित किया। स्थानीय वन विभाग कार्यालय में भाजपा की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में विधायक अश्वनी शर्मा, जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन सतीश महाजन, पूर्व इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन अनिल वासुदेवा, दिपांशु घई सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने इंजीनियर एसके पुंज को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


विधायक अश्वनी शर्मा ने कहा कि एसके पुंज की इस नियुक्ति से पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में पठानकोट को एक और प्रतिनिधित्व हासिल हुआ है। लोकसभा चुनाव को कुछ ही समय रह गया है। इस समय के दौरान भाजपा ने पठानकोट को एक बढ़िया प्रतिनिधित्व देकर यहां पार्टी को मजबूती प्रदान की है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनावों के दौरान एसके पुंज अधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल हुए थे और उनकी पार्टी की प्रति बढ़िया सेवाओं को देखते हुए उन्हें कुछ ही माह बाद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। पुंज के राज्य में शिक्षा क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान को देखते हुए उन्हें दोबारा राज्य कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि एसके पुंज श्री साईं ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन हैं। पिछले दिनों ही पुंज हिमाचल प्रदेश प्राइवेट यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी चुने गए थे। सम्मान समारोह के दौरान भाजपा के अन्य नेताओं ने भी एसके पुंज की बढ़िया कार्यप्रणाली की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed