फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   he pulley on the king broken irrigation canal

बादशाह सिंचाई नहर पर बनी पुली टूटी

Mon, 30 Dec 2013 10:52 PM IST
अमर उजाला,पठानकाेट
अमर उजाला,पठानकाेट Updated Mon, 30 Dec 2013 10:52 PM IST
विज्ञापन
he pulley on the king broken irrigation canal
सुजानपुर (पठानकोट)। गांव कलेसर से फलोरा संपर्क मार्ग पर बादशाही सिंचाई नहर पर बनी पुली के टूटने से आवागमन प्रभावित हो गया है। इसके चलते गांवाें के लोगों की परेशानी बढ गई है। ब्लॉक कांग्रेस प्रधान ठाकुर आेंकार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सोमवार को सरकार व मंडी बोर्ड विभाग खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुली के जल्द निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


सरपंच रिशी झंडपुर, बोध राज सैनी, सोनू, भारत सिंह, गणेश चंद्र, प्रवीण कुमार, लेखराज, लाडी, बंटी, साई दास, महिंद्र सिंह ने बताया कलेसर फलोरा संपर्क मार्ग से गुजरती बादशाही सिचाई नहर पर दो बर्ष पूर्व मंडी बोर्ड की ओर से पुली का निर्माण करवाया गया था। घटिया सामग्री का प्रयोग होने से पुली दो वर्ष में ही टूट गई है।
विज्ञापन


इससे संपर्क मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है। उन्हाेंने कहा कि रोजाना यहां से बच्चों की स्कूली बसें व टैंपो आते जाते हैं। अगर कहीं बस के गुजरते हुए पुली टूट जाती तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। पुली के टूटने से अब लोगों को दूसरे रास्ते से गांव जाना पडे़गा। इससे लोगों का समय ज्यादा लगेगा। उन्होंने प्रशासन से पुली का जल्द निर्माण करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed