{"_id":"40f653ed18fffb0097e33438dc998edd","slug":"four-special-trains-will-run-from-pathankot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट से चलेंगी चार विशेष ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट से चलेंगी चार विशेष ट्रेनें
पठानकोट
Updated Wed, 09 Oct 2013 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र और दीपावली के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ के कारण उत्तर रेलवे ने पठानकोट से चार और विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। अक्तूबर से लेकर नवंबर तक जम्मू-पठानकोट सेक्शन से नौ विशेष ट्रेनें चलेंगी। डीआरएम एनसी गोयल ने कहा कि इन ट्रेनों के चलने से साढ़े तीन लाख यात्रियों को लाभ पहुंचेगा।
इन विशेष ट्रेनों के बावजूद अगले दो महीने तक जम्मू से रवाना होने वाली किसी भी लंबी दूरी की ट्रेन में आरक्षण उपलब्ध नहीं है और लोगों को तत्काल टिकट के लिए भी मारामारी करनी पड़ रही है। उत्तरी रेलवे के अधिकारियों के अनुसार जम्मू से आनंद विहार तक हफ्ते में तीन दिन तक चलने वाली ट्रेन शुरू की गई है।
ट्रेन 11 अक्तूबर शनिवार को दिल्ली से रवाना होगी और रविवार वापस जम्मू से चलेगी और इनका ठहराव पठानकोट में भी होगा। इसके अलावा सप्ताह में एक दिन हावड़ा एक्सप्रेस, जम्मू तवी, श्री गंगानगर सप्ताह में एक दिन, जम्मू-पठानकोट डेमू ट्रेन चलेगी। डेमू सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इससे उधमपुर सप्ताह में तीन दिन और आनंद विहार जम्मू तवी सप्ताह में दो दिन विशेष ट्रेनें शुरू की गई थी। अधिकतर ट्रेनों के 14 कोच से 16 कोच हैं। दो ट्रेनें एसी स्पेशल हैं । माता वैष्णो देवी कटड़ा में नवरात्र के दिनों में भारी भीड़ उमड़ती है। ट्रेनों में भी लंबी वेटिंग चल रही है। भीड़ को कम करने के लिए आने और जाने के 1382 अतिरिक्त ट्रिप से यात्रियों को राहत प्रदान होगी।