फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Demonstration against the government

‘गलत नीतियों से भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ी’

Wed, 20 Nov 2013 10:31 PM IST
पठानकोट
पठानकोट Updated Wed, 20 Nov 2013 10:31 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against the government
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी की ओर से मांगों को लेकर लेबर शेड में धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के लिए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। सीपीआई के जिला सचिव राजकुमार सरना और सीपीआई (एम) के जिला सचिव कामरेड धन्ना राम की अध्यक्षता में दिए धरने में प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य की आर्थिक नीतियों के परिणामस्वरूप ही देश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार बढ़ रहा है।  यूपीए सरकार की नीतियों के चलते खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों, मजदूरों, किसानों को मिलने वाली सब्सिडी में कटौती की जा रही है और मरीदों को रिआयत पहुंचाई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कर्नाटक का उदाहरण देते हुए कहा कि भाजपा का दामन भी घोटालो से साफ नहीं है।

भाजपा भी कांग्रेस की तरह आर्थिक नीतियों पर चल रही है जो महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की जननी हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में नेता नहीं अपितु नीतियां बदलने की जरूरत है। उन्होंने भूमि सुधार कानून लागू  करने की मांग करते हुए कहा कि निजी क्षेत्र बंद होना चाहिए और सार्वजनिक क्षेत्र को मजबूत बनाया जाना चाहिए। उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही शिक्षा और सेहत का निजीकरण रोकने और भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए स्वतंत्र लोकपाल कानून लाने की मांग की। उन्होंने मजदूरों के लिए कम से कम वेतन, सुरक्षा का पाल करने, महिलाओं को समान अधिकार देने के लिए संसद व राज्य विधानसभा में एक तिहाई प्रतिशत निर्धारित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्वतंत्र विदेश नीति अपनाने, दलित व अल्पसंख्यकों की रक्षा यकीनी बनाने की मांग की।


उन्होंने कहा कि पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार राज्य में शांति कायम रखने में नाकामयाब रही है। इस मौके पर धरने को कामरेड सेवा राम, सुरिंदर गिल, हरबंस लाल, सत प्रकाश, संजीव महाजन, विक्रमजीत, विनोद कुमार, गणेश कुमार, कृपाल सिंह, कुलवंत भंडारी, सुभाष शर्मा, किशन चंद, राजकुमार कालिया और रघुबीर सिंह और रणवीर विर्क ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed