{"_id":"cc5997d3aca4f7296c515126230b6596","slug":"crockery-house-fire-ash-millions-of-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राकरी हाउस में भीषण आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राकरी हाउस में भीषण आग, लाखों का सामान राख
अमर उजाला,पठानकोट
Updated Fri, 08 Nov 2013 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पठानकोट। शहर के म्युनिसिपल बाजार में शुक्रवार दोपहर को महाजन क्राकरी हाउस में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग बुझाने के लिए देर सायं तक आयुध भंडार, वायु सेना, रणजीत सागर बांध परियोजना और पठानकोट फायर ब्रिगेड की एक दर्जन गाड़ियां लगी रही, लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है।
दुकान मालिक अश्वनी महाजन के मुताबिक इस आग से दुकान की तीनों मंजिल पर रखा लाखों रुपये का प्लास्टिक का सामान जलकर राख हो गया है। फिलहाल नुकसान का सहीं अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। आग की सूचना पर एसडीएम पठानकोट सुखमंद्र सिंह समेत नगर निगम के कई अफसर मौके पर पहुंचे । आग लगने का कारण बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर रखे जेनरेटर सेट को चालू करते वक्त अचानक शार्ट सर्किट होना बताया जाता है।
जानकारी के मुताबिक म्यूनिसिपल बाजार स्थित महाजन क्राकरी हाउस में दोपहर साढ़े 12 बजे बिजली गुल होने पर दुकान का मुलाजिम बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर रखे जेनरेटर सेट को चालू करने गया था। इसी दौरान जेनरेटर चलाने के बाद बिजली की तारों में हुए अचानक शार्ट सर्किट से तीसरी मंजिल में आग लग गई। इस समय क्राकरी हाउस में लोग खरीदारी कर रहे थे। आग की दुर्गंध आने पर सभी दुकान से बाहर निकल गए। इस बीच सूचना मिलने पर पठानकोट के फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी आग बुझाने मौके पर पहुंची, लेकिन दुकान में रखे प्लास्टिक के सामान ने देखते ही देखते आग पकड़ी ली और तीसरी मंजिल का पूरा हिस्सा भीषण आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
क्राकरी हाउस संकरी गलियों में होने की वजह से फायर ब्रिगेड के मुलाजिमों को आग बुझाने के कार्यों में काफी दिक्कत हुई। आग की भीषणता को देखते हुए आयुध भंडार, वायु सेना, रणजीत सागर बांध परियोजना और पठानकोट फायर ब्रिगेड की एक दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही। देर शाम छह बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
आग लगने की सूचना मिलने पर एसडीएम सुखमंद्र सिंह नगर निगम के सुपरिटेडेंट राहुल शर्मा, इंद्रजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। क्राकरी हाउस के मालिक अश्वनी महाजन ने कहा कि आग लगने का कारण जेनरेटर चालू होने के बाद बिजली की तारों में शार्ट सर्किट हो गया और बाद में आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। पूछने पर उन्होंने कहा कि आग बुझने के बाद ही आग से नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है।