{"_id":"d7b25be1300543249886ed88bd319a35","slug":"pathankot-protest-jam-gt-road-dust-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी से परेशान लोगों ने जाम किया जीटी रोड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंदगी से परेशान लोगों ने जाम किया जीटी रोड
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Wed, 30 Dec 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
गंदगी के ढेरों से तंग आकर बुधवार को शहर के सुखा सिंह मेहताब सिंह चौक पर ऑटो मोबाइल एसोशिएसन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और नगर काउंसिल का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई संगठन के जिला अध्यक्ष बिट्टू यादव ने की।
यादव ने बताया कि शहर में जहां भी नजर जाती है वहां गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इन्हें उठाने के लिए न तो प्रशासन संजीदा है और न ही नगर काउंसिल बटाला।
शहर में गंदगी के कारण महामारी फैलने का भी डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में अकाली-भाजपा के नेताओं के बीच आपसी मतभेदों की वजह से शहर के लोग इस तरह का जीवन जीने को मजबूर हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गंदगी केे ढेरों को न उठाया गया तो आने वाले समय में प्रशासन और सरकार के खिलाफ संघर्ष और तेज किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। मौके पर रमेश चंद त्रिहेण, सुखबीर काहलों, रतन सिंह, सोनू गोराया, सोनू भाटिया उपस्थित थे।