{"_id":"1fd256e4e544243eb06f4c7c8a64a23b","slug":"pathankot-batala-shoot-quarrel-woman-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट और हवाई फायरिंग करने पर महिला समेत चार पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट और हवाई फायरिंग करने पर महिला समेत चार पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Sun, 22 Nov 2015 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले मारपीट और बाद में हवाई फायरिंग करने के आरोप में पुलिस थाना घुमाण ने कोहाली के रहने वाली एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की हिरासत से बाहर है। मारपीट और फायरिंग करने का कारण दोनों ही पक्षों में पैसों का लेन देन बताया गया है।
पीड़ित युवक जगरूप सिंह वासी कोहाली ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने गांव कोहाली में ही अपने घर से अमूल डेयरी पर जा रहा था।
रास्ते में आरोपियों निरंजन सिंह, रविंदर सिंह, हरविंदर सिंह और हरदेव कौर ने उन्हें जबरन उठा लिया। वह उन्हें घर ले गए और मारपीट की।
इसके बाद आरोपी निरंजन सिंह ने अपनी राइफल से दो हवाई फायर किए। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।