फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   Children's, Mid - Day - Meal, schools, summer, health, Pathankot

बच्चों के निवाले में स्वच्छता ताक पर

Tue, 27 May 2014 10:53 PM IST
पठानकोट ।
पठानकोट । Updated Tue, 27 May 2014 10:53 PM IST
विज्ञापन
Children's, Mid - Day - Meal, schools, summer, health, Pathankot
सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक के बच्चों को दोपहर का भोजन कराने के लिए संचालित मिड-डे-मील योजना के क्रियान्वयन में स्वच्छता के नामकों का पालन नहीं हो रहा है। अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि स्कूलों में भोजन तैयार करने और उसे बच्चों को परोसने के दौरान सफाई की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन


ताज्जुब है कि इस मामले में विभागीय अफसर भी मौन हैं। जबकि गर्मी के मौसम में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने के मामले में सफाई के मानकों की अनदेखी उनकी सेहत पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन


पंजाब सरकार की ओर से जिले के 156 मिडिल और 376 प्राइमरी स्कूलों में यह योजना संचालित है। इनमें बच्चों को रोजाना मिड-डे-मील दिया जाता है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से इन स्कूलों में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन को लेकर कुछ नियम बनाए गए थे, लेकिन कुछ स्कूलों में मिड-डे-मिल योजना का भोजन बनाने व परोसने वाले कूक भी इन मानकों की ओर ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर स्कूल के शिक्षकों की ओर से भी इस मामले में कभी सख्ती नहीं दिखाई जाती। कुछ स्कूलों का हाल यह है कि गर्मी के इस मौसम में यहां भोजन को बिना ढके ही रखा जाता है। और तो और कुछ स्कूलों में सफाई को नजर अंदाज कर बच्चों को रसोई घर में ही बैठाकर भोजन परोसा जाता है।
हो चुकी हैं बच्चों के बीमार होने की घटनाएं
कुछ माह पूर्व राजस्थान के एक स्कूल में मिट-डे-मील योजना के तहत बच्चों को दूषित भोजन खिलाए जाने से कुछ बच्चे बीमार हो गए थे। इस घटना के सामने आने के बाद पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सख्ती दिखाई थी। अफसरों ने तक विभिन्न स्कूलों का दौरा किया था। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी पठानकोट पवन कुमार ने भी अपनी टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण कर भोजन की स्वच्छता के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए थे।
यह हैं मानक
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से सरकारी स्कूलों में संचालित मिड-डे-मिल योजना के मामले में सफाई के मानक तय किए गए हैं। इसके तहत कहा गया है कि भोजन पकाते समय कुक अपने जूते-चप्पल को रसोई घर से बाहर रखेगा। साथ ही खाना ढका हुआ होना चाहिए। खाना बनाने वाली जगह साफ होनी चाहिए। खाना खाने से पहले बच्चों से प्रार्थना करवाई जाए। वहीं बोर्ड की ओर से हर रोज के भोजन का मीनू भी तय है। इसमें सोमवार को दाल-चपाती, मंगलवार को दाल-चावल, बुधवार को काले चने-चपाती, वीरवार को कड़ी-चावल, शुक्रवार को सब्जी-चपाती-खीर और शनिवार को दाल-चावल शामिल है

अफसर बेपरवाह
मिड-डे-मील योजना के क्रियान्वयन के मामले में स्वच्छता को लेकर शिक्षा विभाग के अफसर गंभीर नहीं हैं। जब इस संबंध में डीईओ प्राइमरी कपूर सिंह ने पूछा गया तो उन्होंने संतोषजनक उत्तर देना मुनासिब नहीं समझा। दूसरी ओर जिला कोऑर्डीनेटर मंजू ने बताया कि बोर्ड की ओर से सभी स्कूलों को स्पष्ट हिदायतें दी गई हैं। जो स्कूल इन मानकों का पालना नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed