{"_id":"7b14490d9eefa7749cabdbf2a32ba279","slug":"batala-pathankot-nagar-kirtan-four-kids-car-hit-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर कीर्तन में शामिल चार बच्चों को कार ने मारी टक्कर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर कीर्तन में शामिल चार बच्चों को कार ने मारी टक्कर, घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
Updated Wed, 25 Nov 2015 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मंगलवार को निकाले जा रहे नगर कीर्तन में शामिल चार स्कूली बच्चों को पीछे से एक तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से चार छात्र घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलवार को निकाला जा रहा नगर कीर्तन जब गुरदासपुर रोड पर पहुंचा तो अमृतसर की तरफ से एक तेज रफ्तार कार ने चार विद्यार्थियों को बुरी तरह टक्कर मार दी।
हादसे में चारों विद्यार्थी बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके बाद ब्रेक न लगाने के कारण कार सीधा सड़क के किनारे लग एक पोल से टकरा गई। घायलों की पहचान लवप्रीत सिंह वासी गुरदासपुर रोड बटाला, परमजीत सिंह वासी गुरु नानक नगर, कमलजीत सिंह और रजिंदरपाल सिंह वासी गांव कालियां समेत 15 साल के डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बटाला के नौवीं कक्षा के विद्यार्थी के रूप में हुई हैं।
पुलिस चौकी सिंबल के इंचार्ज प्रकाश सिंह ने बताया कि मौके पर ही पुलिस ने उक्त कार चालक लखविंदर सिंह लक्खा वासी तलवंडी रामा को हिरासत में ले लिया। गाड़ी भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है।