फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Pathankot News ›   दहेज के लिए अमेरिका में मारपीट

दहेज के लिए अमेरिका में मारपीट

Wed, 31 Jul 2013 05:35 AM IST
Pathankot
Pathankot Updated Wed, 31 Jul 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
पठानकोट। एक लाख डालर की मांग पूरी न होने पर अमेरिका में ससुराली एक विवाहिता से मारपीट करते रहे और दहेज लाने के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। पीड़िता की शिकायत पर सिटी पुलिस ने एनआरआई पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जाते हैं।
विज्ञापन

दशमेश नगर निवासी महक पुरी पुत्री रजनीश पुरी ने बताया कि उसकी शादी 15 मार्च 2012 को शहर के मेन बाजार की गली नं.2 निवासी वरुण वर्मा से हुई थी। शादी में माता-पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। उसने बताया कि शादी के दस दिन के बाद वरुण वापस अमेरिका लौट गया था। उसके बाद मायके लौट आई। पीड़िता का आरोप है कि मायका में उसे ससुराली दस लाख लेकर ही वापस लौटने के लिए बोलते रहे और उसके बाद ही उसे अमेरिका भेजने के लिए मानसिक तौर पर प्रताड़ित करते रहे। 9 सितंबर 2012 को वरुण अमेरिका से वापस पठानकोट आया था। जहां पर उसके पिता ने 10 लाख रुपये नगद ससुरालियों को दिए थे। इसके बाद वरुण और महक अमेरिका चले गए। उसने आरोप लगाया कि अमेरिका ने वरुण उसे बिना वजह से परेशान करता रहा। उसने बताया कि 5 मई 2013 को उसके ससुर रोहित वर्मा भी अमेरिका में आ गए। जहां पर दोनों पिता पुत्र ने उससे एक लाख डालर घर से मंगाने के लिए मारपीट शुरू कर दी। उसके एक लाख डालर के लिए अमेरिका में घर में कैद करके रखा गया और बार-बार उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। मायका में संपर्क होने के बाद किसी तरह से वापस पठानकोट लौटी। शिकायत की डीएसपी सिटी वरिंद्र सिंह संधू की जांच के आधार पर महक के पति वरुण, ससुर रोहित, ननद सुमन वर्मा व मेघना के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के आरोप में थाना डिवीजन नं.2 में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जाते हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed