{"_id":"100-35839","slug":"Pathankot-35839-100","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावी के पुल की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावी के पुल की मरम्मत शुरू
Pathankot
Updated Thu, 04 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पठानकोट। रावी नदी पर बने करीब 60 साल पुराने पुल की रिपेयर करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर को जोड़ने वाला यह पुल काफी पुराना और बेहद खस्ताहाल हो चुका था। इसके चलते रावी नदी पर पिछले वर्ष नया पुल बनाया गया था। इस नए पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। नए पुल पर यातायात बहाल होने के पश्चात अब विभाग की ओर से पुराने पुल को बंद कर इसकी मरम्मत का कार्य एमबीआर कंपनी द्वारा शुरू करवा दिया गया। एमवीआर कंपनी के कार्यकारी मैनेजर श्रीप्रसाद ने बताया कि तकरीबन एक किलोमीटर लंबे इस पुल को चार माह में रिपेयर कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुल पर बनाई गई पुरानी सड़क को पूरी तरह से उखाड़ कर नए सिरे से बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पुल के पिल्लरों और रेलिंग को भी रिपेयर किया जाएगा।
विज्ञापन