{"_id":"56daef864f1c1bb82d8b48b4","slug":"kharar-chandigarh-highway-now-get-rid-of-jams-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़-मोहाली हाईवे पर अब जाम से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़-मोहाली हाईवे पर अब जाम से मिलेगा छुटकारा
ब्यूरो, अमर उजाला, मोहाली
Updated Sun, 06 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
traffic jam
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरड़-मोहाली नेशनल हाईवे पर फेज-6 मैक्स अस्पताल के पास आए दिन सुबह और शाम ऑफिस टाइम में अब लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिला ट्रैफिक पुलिस ने समस्या से छुटकारा दिलाने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है।
जिसके पहले चरण में अब उक्त पर चौक पर सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक तीन जवान तैनात रहेंगे। साथ ही ट्रैफिक फ्लो को सुधारेंगे। वहीं, स्थिति को काबू पाने के लिए लाइटों की जगह मैनुअल वर्क भी होगा।
मोहाली की ट्रैफिक पुलिस खरड़-मोहाली नेशनल हाईवे पर मैक्स अस्पताल के पास सुबह और शाम ट्रैफिक फ्लो अधिक होने से परेशान थी।
जिसके चलते जाम से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। उच्च अधिकारियों की मीटिंग में यह मामला उठा। इसमें तय किया गया कि उक्त लाइट प्वाइंट पर तीन मुलाजिम तैनात किए जाए। वहीं सुबह आठ बजे से दस बजे तक ट्रैफिक लाइटों की जगह मैनुअल ट्रैफिक कंट्रोल किया जाए। क्योंकि उक्त समय में खरड़ की तरफ से चंडीगढ़ और मोहाली आने वाले लोगों की संख्या अधिक रहती है।
विज्ञापन
क्योंकि उक्त समय में सारे ऑफिस लगते हैं। साथ ही स्कूल भी लगने का समय है। जबकि मोहाली से खरड़ जाने वाले वाहनों का फ्लो कम होता है। जबकि ट्रैफिक लाइट एक निश्चित समय से बदलती है। जिससे एक साइड जाम की स्थिति बनी रहती है।
ऐसे में लोग परेशान होते हैं। साथ ही हादसों की स्थिति भी बनती है। ट्रैफिक इंचार्ज गुरमीत सिंह सोहल ने बताया कि एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर के आदेश पर सारी प्लानिंग की गई है। उम्मीद है कि इससे ट्रैफिक को आसानी से रैगुलेट किया जा सकता है।
बलौंगी में प्रयोग रहा कामयाब
इससे पहले ट्रैफिक पुलिस यह फार्मूला बलौंगी में अपना चुकी है। जो कामयाब रहा है। हालांकि वीआईपी डयूटी या अन्य कामों के चलते अगर मुलाजिमों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाता है। तो वहां भी स्थिति बिगड़ जाती है। हालांकि अधिकारियों का दावा है यहां पर तीनों मुलाजिम हर समय तैनात रखने की कोशिश की जाएगी।