{"_id":"56e446964f1c1b456f8b4578","slug":"mla-shoot-ludhiana-mohali-mla-shoot-ludhiana-shoot-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली के पार्षद को पेट में लगी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहाली के पार्षद को पेट में लगी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sat, 12 Mar 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली से अपने रिश्तेदारों के घर शादी समारोह में शामिल होने आए मोहाली के भाजपा पार्षद साहिबी आनंद (25) को शुक्रवार रात गोली लग गई। यह गोली उनकी अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से ही लगी।
जानकारी के अनुसार वह पैदल चलते-चलते अचानक गिर गए और उनकी रिवाल्वर चल गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही रिश्तेदार बाहर आ गए और आनंद को निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गोली चलने की सूचना मिलते ही थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जांच अधिकारी शकील मोहम्मद ने कहा कि साहिबी आनंद मोहाली में भाजपा के पार्षद हैं। शुक्रवार को लुधियाना में उनके किसी रिश्तेदार की शादी थी। वह अपनी मां के साथ अगर नगर इलाके में रहने वाले अपने मामा के घर आए हुए थे। वह अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर भी साथ लाए थे। शादी समारोह में हिस्सा लेने के बाद देर रात को वह अगर नगर से मोहाली के लिए निकलने लगे।
विज्ञापन
जैसे ही वह अपनी कार की तरफ बढ़े तो उनका पैर कहीं अटक गया और वह नीचे गिर गए। इसी दौरान कमर पर लगी उनकी रिवाल्वर अचानक चल गई और गोली सीधे उनके पेट में जा लगी। परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। शकील मोहम्मद ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि साहिबी अभी डीएमसी के सर्जिकल आईसीयू में भर्ती हैं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।