फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   sunil jakhar, surjit jyani, Neeraj arora, abohar kand, ferozepur, Jalandhar

अरोड़ा बिरादरी को मसलना चाहते हैं जाखड़: ज्याणी

Sun, 13 Mar 2016 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फाजिल्का (फिरोजपुर)
अमर उजाला ब्यूरो/फाजिल्का (फिरोजपुर) Updated Sun, 13 Mar 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
sunil jakhar, surjit jyani, Neeraj arora, abohar kand, ferozepur, Jalandhar
सुरजीत ज्याणी - फोटो : file photo
कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुनील जाखड़ और भाजपा के सेहत मंत्री सुरजीत ज्याणी के बीच धोखाधड़ी के केस में फंसे नीरज अरोड़ा को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की जंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन


जाखड़ का आरोप है कि ज्याणी नीरज को बचाने के लिए उससे अस्पताल में मिलने गए थे जबकि ज्याणी का कहना है कि जाखड़ अरोड़ा बिरादरी को मसलना चाहते हैं। रविवार को ज्याणी ने प्रेसवार्ता में कहा कि अबोहर से विधानसभा चुनाव में अरोड़ा बिरादरी के उम्मीदवारों ने सुनील जाखड़ को हर बार चुनौती दी है। अब सुनील जाखड़ को अरोड़ा बिरादरी से डर लगने लगा है। इसलिए जाखड़ चाहते हैं कि अरोड़ों को मसल दें और उनकी राजनीति चलती रहे।
विज्ञापन


नीरज की मदद के बारे में ज्याणी ने कहा कि जाखड़ इलजाम ज्यादा लगाते हैं और काम कम करते हैं। हर काम में राजनीति इनकी आदत बन चुकी है। वह अबोहर के सिविल अस्पताल के निरीक्षण के लिए गए थे।  प्राइवेट वार्ड में घूमते हुए खुद अरोड़ा ने उन्हें रोककर अपनी व्यथा सुनाई। अरोड़ा ने खुलासा किया है कि गांव रामसरा में घटित भीम हत्याकांड में जाखड़ उनपर डोडा के खिलाफ गवाह बनने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके इंकार पर जाखड़ ने उसके खिलाफ चल रहे 14 में से पेंडिंग रहे चार मामलों में चंडीगढ़ जाकर प्रेस में बयान देकर प्रेशर बना उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवा उसे फंसाया है। उन्होंने बताया कि नीरज बार-बार उनसे जाखड़ से बचाने की गुहार लगा रहा था लेकिन उन्होंने नीरज की बजाय उससे पैसे लेने वालों के पक्ष में कार्रवाई शुरू करते हुए उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल के ध्यान में ये मामला लाया है ताकि लेनदारों को नीरज से मिलने वाले पैसे वापस मिल सकें। ज्याणी ने स्पष्ट किया कि उनकी नीरज व शिव लाल डोडा से कोई सहानुभूति नहीं है।


भीम टांक हत्याकांड की निंदा करते हुए सेहत मंत्री ने आरोप लगाया कि अबोहर के विधायक सुनील जाखड़ ने मौत पर भी राजनीति की और भीम हत्याकांड में जातिवाद को हवा दी है। जाखड़ को किसी से कोई सहानुभूति नहीं है वह सिर्फ आगामी विधान सभा चुनाव में अपने प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और उनकी बिरादरी पर चोट कर रहे हैं। लोग समझदार हैं और इस बार जाखड़ की जातिवाद की राजनीति को नकार देंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed