फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   land mafia moga, mafia gang arrest moga, arrest moga

एनआरआई की जमीनें कब्जाने वाला भू-माफिया गिरोह बेनकाब

Sat, 12 Mar 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंध्ार Updated Sat, 12 Mar 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
land mafia moga, mafia gang arrest moga, arrest moga
arrest - फोटो : file
जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओविंग) ने एनआरआई की संपत्ति पर कब्जा कर उसे बेचने वाले भू -माफिया गिरोह को बेनकाब किया है। यह गिरोह एनआरआई की जाली आईडी तैयार कर रजिस्ट्री अपने नाम करवाने के बाद आगे बेच देता था। थाना अजीतवाल पुलिस ने विदेश में रहने वाले भाई और थाना सिटी पुलिस ने एक महिला समेत तीन खिलाफ के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओविंग) इंचार्ज इंस्पेक्टर सत्तपाल सिंह ने बताया कि एनआरआई की जालसाजी कर संपत्ति पर कब्जा करने वाले गिरोह में शामिल कुछ लोगों की पहचान हुई है। मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है। पुलिस के मुताबिक कनाडा निवासी कुलवंत सिंह पुत्र गुरमेज सिंह गांव महियावाला (जीरा) ने काफी अरसा पहले मोगा का हिस्सा बने गांव लंढेके में 10 मरले का प्लॉट खरीदा था।
विज्ञापन


इस गिरोह ने कुलवंत सिंह की जाली आईडी तैयार कर 25 जून 2012 को प्लाट की रजिस्ट्री अपने नाम करवाने के बाद यह प्लाट आगे एक अध्यापक को बेच दिया था। गिरोह में इकबाल सिंह, अमनदीप सिंह की पहचान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एक और अमेरिका में रहते एनआरआई बलजिंदर सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह गांव धूड़कोट चढ़त सिंह वाला हाल आबाद घोलिया खुर्द जिला मोगा ने एक अप्रैल 1992 को मोगा-कोटकपूरा रोड पर 27 मरले का प्लाट खरीदा था। यहां सक्रिय भू-माफिया गिरोह ने जाली आईडी तैयार कर 7 सितंबर 2011 को प्लाट की रजिस्ट्री राजिंदर कौर नामक की महिला के नाम करवाने के बाद राजस्व रिकार्ड में इंतकाल भी मंजूर करवा लिया। आगे बेचने समय पर जालसाजी का खुलासा हुआ। मामले की जांच डीएसपी सिटी की तरफ से जा रही है।

एनआरआई राजिंदर सिंह पुत्र बलवंत सिंह गांव पुरानेवाला ने बताया कि उनके सगे संबंधी ही उनकी संपत्ति हड़पने के लिए हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके विजिलेंस विभाग से सेवानिवृत्त भाई हरिंदर सिंह ने उनके चाचा एवं एक ओर अन्य रिश्तेदार से मिलीभगत कर उनकी खेतीबाड़ी वाली जमीन बेच दी।

जब उन्हें इस बारे में पता लगा तो उन्होंने पुलिस को शिकायत की और उनके भाई ने जमीन वापस करने के लिए राजीनामा कर लिया लेकिन बाद में मुकर गया। थाना अजीतवाल पुलिस ने एनआरआई राजिंदर सिंह की शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के बाद उनके भाई एवं एक और अन्य रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है।


थाना सिटी पुलिस ने जसविंदर सिंह गांव हरिएवाला की शिकायत पर अंजलि शर्मा निवासी बस्ती अलीपुर, कमल शर्मा निवासी अजीत नगर और जीत सिंह निवासी बेदी नगर, मोगा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला अंजलि शर्मा पर विम्मी अरोड़ा नामक की महिला बताकर प्लाट बेचने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed