फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Was not allowed to lie detector test

लाई डिटेक्टर टेस्ट की इजाजत नहीं मिली

Sat, 31 Oct 2015 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Sat, 31 Oct 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
जिला पुलिस को बरगाड़ी कांड में गिरफ्तार दो भाइयों रूपिंदर सिंह व जसविंदर सिंह का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने की अदालत से इजाजत नहीं मिल पाई। शनिवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट किरण बाला की अदालत ने दोनों आरोपी भाइयों के अपनी स्पष्ट राय न रखने की वजह से पुलिस को यह इजाजत देने से साफ इंकार कर दिया। इस फैसले से बरगाड़ी कांड में पड़ताल में जुटी जिला पुलिस समेत जांच एजेंसियों को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


शनिवार को सुनवाई के दौरान दोनों भाईयों रूपिंदर सिंह व जसविंदर सिंह को भी अदालत में पेश किया गया। पेशी के दौरान रूपिंदर व जसविंदर ने टेस्ट के संदर्भ में अपना बयान दर्ज करवाया। उन्होंने कहा कि यह एक पंथक मसला है और इसमें पंथक नेताओं से बातचीत करने के उपरांत ही वे अपना पक्ष रख सकते हैं।
विज्ञापन


दोनों भाइयों की तरफ से बातचीत करने के लिए 30 पंथक नेताओं की सूची भी अदालत के सामने रखी। सुनवाई के उपरांत याचिका का निपटारा करते हुए अदालत ने कहा कि कानूनी पक्ष से अदालत का पंथक मामले से कोई सरोकार नहीं है। कानूनी प्रक्रिया के तहत नामजद आरोपियों ने टेस्ट करवाने के बारे में ना तो सहमति जताई है और ना ही इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हालात में अदालत पुलिस को टेस्ट करवाने की इजाजत नहीं दे सकती। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि सरकार अपने स्तर पर लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने की कोशिश कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed