फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Three killed in two accidents, one injured

दो हादसों में तीन की मौत, एक जख्मी

Fri, 27 Nov 2015 03:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Fri, 27 Nov 2015 03:22 PM IST
विज्ञापन
Three killed in two accidents, one injured
दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को फरीदकोट के अस्पताल में भरती किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बिहार निवासी राजा कुमार, धरिंदर कुमार पुत्र दुलार चंद और रमेश कुमार पुत्र लड्डू राम पिछले कुछ समय से मक्खू में रह रहे थे और घरों में पेंट का काम करते थे। वीरवार सुबह नौ बजे तीनों बाइक पर मक्खू से गांव लहरा बेट मजदूरी करने जा रहे थे।
विज्ञापन


त्रिकोणी चौक पहुंचते ही मोगा से अमृतसर की तरफ जा रही बस से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में राजा कुमार और धरिंदर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रमेश गंभीर रुप से जख्मी हो गया। रमेश को पहले मक्खू के सरकारी अस्पताल में भरती करवाया, लेकिन गंभीर हालत के कारण उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। थाना मक्खू पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना में राम प्यारा वासी गांव वलूर थाना कुलगढ़ी बाइक पर अपने ससुराल जा रहा था। गांव फिरोजशाह के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में रामप्यारा की मौत हो गई। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने मृतक के पिता दारा सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed