फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Sir Preet Singh hundred meters race gold

सौ मीटर दौड़ में सरप्रीत सिंह को गोल्ड

Sun, 01 Nov 2015 09:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, /फतेहगढ़ साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला, /फतेहगढ़ साहिब Updated Sun, 01 Nov 2015 09:41 PM IST
विज्ञापन
बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज के खेल स्टेडियम में चल रहे पंजाब राज ग्रामीण खेल मुकाबले के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले हुए। फतेहगढ़ साहिब के सरप्रीत सिंह ने 100 मीटर दौड़ (11.05 सेकंड) में स्वर्ण पदक जीता जबकि जालंधर के योग्य राज दूसरे और लुधियाना के सोनू तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


शॉटपुट मुकाबलों में फतेहगढ़ साहिब के हरजोत सिंह ने 14.72 मीटर के साथ स्वर्ण पदक, अमृतसर के हर्षप्रीत सिंह ने 12.78 के साथ सिल्वर और रोपड़ के हरकीरत सिंह ने 12.52 के साथ कांस्य पदक जीता। लंबी छलांग में जालंधर के हरकीरत सिंह ने स्वर्ण, बठिंडा के लखविंदर सिंह ने चांदी और अमृतसर के गुरविंदर सिंह ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन


भारोत्तोलन के 50 किलोग्राम भार वर्ग में कपूरथला के हरप्रीत सिंह ने गोल्ड, फाजिल्का के बलजिंदर सिंह ने सिल्वर और लुधियाना के गुरभेज सिंह ने ब्रांज मेडल हासिल किए। 56 किलो में बठिंडा के जोबन सिंह ने स्वर्ण, एसबीएस नगर के आदित्य गुरु ने चांदी और फिरोजपुर के धर्मचंद ने कांस्य पदक जीता। 62 किलो में एसबीएस नगर के बलदेव गुरु ने स्वर्ण, मोहाली के साजनप्रीत सिंह ने चांदी और जालंधर के यातिश ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूडो के 42 किलोग्राम भार वर्ग में जालंधर के गगनदीप सिंह पहले, पटियाला के लवप्रीत सिंह को दूसरा और रूपनगर के उदेवीर ने तीसरा स्थान पाया। 46 किलोग्राम में गुरदासपुर के अभिषेक ने स्वर्ण, होशियारपुर के साहिल ने चांदी और मानसा के गुरदीप सिंह ने कांस्य पदक जीता।

50 किलोग्राम में गुरदासपुर के अभिषेक प्रथम, पटियाला के नीतीश द्वितीय और मोहाली के हरप्रीत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। कुश्ती के 42 किलोग्राम भार वर्ग में जालंधर के गगनदीप सिंह ने होशियारपुर के परविंदर सिंह, 46 किलोग्राम में रूपनगर के कुलदीप कुमार ने बठिंडा के जोबनदीप सिंह को और 50 किलोग्राम में जालंधर के अवतार सिंह ने फरीदकोट के शिंदरपाल सिंह को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किए।

बास्केटबॉल के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में मानसा ने पटियाला को, गुरदासपुर ने फतेहगढ़ साहिब को, फरीदकोट ने होशियारपुर को और लुधियाना ने मुक्तसर साहिब को मात दी। कबड्डी में गुरदासपुर ने बरनाला को, फतेहगढ़ साहिब ने लुधियाना को, संगरूर ने बठिंडा को और अमृतसर ने मानसा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।


वालीबॉल के क्वार्टर फाइनल मैचों में जालंधर ने मोहाली को, लुधियाना ने फरीदकोट को, पटियाला ने कपूरथला को और तरनतारन ने होशियारपुर को हराया। हैंडबॉल के प्री-क्वार्टर फाइनल मैचों में होशियारपुर ने फिरोजपुर को, अमृतसर ने लुधियाना को, रूपनगर ने एसबीएस नगर को, मोगा ने जालंधर को, मोहाली ने संगरूर को, फरीदकोट ने तरनतारन को और बठिंडा ने पटियाला को हराया। खो-खो में मानसा ने रूपनगर को, संगरूर ने फिरोजपुर को, लुधियाना ने मोहाली को और पटियाला ने अमृतसर को मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed