{"_id":"23a185f63095ef137a4fc1f70ef52880","slug":"saras-mela-in-sangrur-12-days-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगरूर में 12 दिवसीय सरस मेला आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगरूर में 12 दिवसीय सरस मेला आज से
अमर उजाला, संगरूर
Updated Tue, 15 Oct 2013 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगरूर के सरकारी रणबीर कालेज के परिसर में 16 से 27 अक्तूबर तक लगने वाले सरस मेले दौरान चौबीस राज्यों के पांच सौ से अधिक कलाकार अपने-अपने राज्य के सभ्याचार से संगरूरवासियों को अवगत करवाएंगे। मेले के जिला प्रशासन ने सभी प्रबंध मुकम्मल कर लिए हैं।
शहरवासियों में इस मेले को लेकर खासा उत्साह है। कालेज परिसर में बनाई रंग-बिरंगी छतों वाली स्टालों से यहां का नजारा कुछ और ही नजर आ रहा है। मंगलवार को डीसी डॉ. इंदू मल्होत्रा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लिया।
उन्होंने बताया कि इस मेले में 24 राज्यों से पांच सौ के करीब दस्तकार/हस्तकार और कलाकार हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं। भले ही मेला 16 अक्तूबर से शुरू हो जाएगा, लेकिन मेले का रस्मी उद्घाटन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल 17 अक्तूबर को करेंगे।
विज्ञापन
बड़ी तादाद में कलाकार और दस्तकार मेले में पहुंच चुके हैं। मेले में दस्तकार/हस्तकार हाथों से तैयार की घरेलू वस्तुओं और अन्य साजो सामान को नुमाइशें लगाकर बेचेंगे, वहीं कलाकार अपने राज्य का विरासती व सभ्याचार के रंग पेश करेंगे। 16 अक्तूबर की शाम तक सभी के यहां पहुंचने की उम्मीद है।
डीसी ने बताया कि मेले में शहरों और गांवों के आम कलाकार भी हिस्सा लेकर अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगे। इसके लिए वे जिला प्रशासन के पास नाम और पेश की जाने वाली आइटम के बारे में जानकारी दर्ज करवा सकते हैं।
मेले में रोजाना सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम छह बजे से आठ बजे तक सभ्याचारक कार्यक्रम होंगे। एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि इस विशाल मेले के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।
मेले में दो ड्यूटी अधिकारी दिन और रात यहां मौजूद रहेंगे। इस मौके पर एडीसी कम नोडल अधिकारी जतिंदर सिंह तुंग, एसडीएम पूनमदीप कौर, जिला ट्रांसपोर्ट अधिकारी राजेश धीमान, एसपी (डी) परमजीत सिंह गोराया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।