फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   punjab, zirozpur, atm

बैंक का एटीएम उखाड़कर ले गए लुटेरे

Thu, 12 Dec 2013 11:12 PM IST
अमर उजाला, (जलालाबाद/फिरोजपुर)
अमर उजाला, (जलालाबाद/फिरोजपुर) Updated Thu, 12 Dec 2013 11:12 PM IST
विज्ञापन
punjab, zirozpur, atm
बैंक ऑफ इंडिया की स्थानीय ब्रांच के बाहर लगी एटीएम को तोड़कर लुटेरे अपने साथ ले गए। बुधवार रात हुई इस घटना के बारे में सुबह दुकानदाराें ने बैंक प्रबंधन को सूचित किया।
विज्ञापन


बैंक पहुंचने पर शाखा प्रबंधक जीएस कौशल ने स्थानीय नगर थाना पुलिस को चोरी की इस घटना के बारे में सूचित किया। एटीएम में लगभग तीन लाख रुपये थे।

बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक जीएस कौशल ने बताया कि अज्ञात चोराें ने एटीएम के बाहर लगे शीशे को तोड़कर मशीन को किसी तेजधार हथियार से काटकर मशीन के भीतर पड़ी नकदी को लूटकर ले गए। मशीन में रखी नकदी के बारे में साफ तौर पर जानकारी देने से उन्होंने मना करते हुए बताया कि सुबह चोरी की घटना के बारे में उन्हें एक दुकानदार सुरिंदर कुमार द्वारा सूचित किया गया, जिसके बाद उन्हाेंने पुलिस प्रशासन को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


उधर, मौके पर पहुंचे डीएसपी रूपिंदर भारद्वाज ने बताया कि बैंक प्रबंधन द्वारा करीब एक सप्ताह पूर्व एटीएम में 3 लाख रुपये की नकदी डाली गई, जिस कारण अभी तक साफ तौर पर कुछ नही कहा जा सकता कि मशीन में कितनी नकदी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि एटीएम के भीतर सीसीटीवी कैमरे की सुविधा भी मौजूद नहीं थी। जिस जगह पर लुटेराें ने एटीएम को तोड़ा वहां बैंक ऑफ इंडिया तथा इलाहाबाद बैंक की दो ब्रांच स्थित है और यहां से डीएसपी कार्यालय तथा थाना सिटी महज कुछ मीटर की दूरी पर है, जिससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि घटना को अंजाम देने वाले लुटेराें के हौसले कितने बुलंद है।

यहां यह भी बताने योग्य है कि शहर में अधिकांश बैंकाें के पास रात समय एटीएम की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड का प्रबंध नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed