{"_id":"ebf71a9f242033bb840a68e691a342e8","slug":"punjab-sangrur-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी जोड़े ने जहर निगला, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी जोड़े ने जहर निगला, दोनों की मौत
अमर उजाला, संगरूर
Updated Mon, 27 Jan 2014 10:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा लोंगोवाल में रविवार को एक प्रेमी जोड़े ने जहर निगलकर अपनी जान दे दी। हालांकि उनके जहर खाने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है और पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई करके दोनों के शव वारिसों को सौंप दिए हैं।
थाना लोंगोवाल के प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया कि करीब अगस्त 2013 में लोंगोवाल निवासी मनप्रीत कौर (25) ने बिरधनो थाना भादसों जिला पटियाला के रहने वाले युवक से लव मैरिज करवाई थी। पिछले कुछ समय से युवक विदेश में रह रहा है और उसकी पत्नी मनप्रीत कौर अपने ससुराल गांव रह रही थी। इसी दौरान मनप्रीत कौर के लोंगोवाल निवासी कुलदीप सिंह पुत्र बावा सिंह के साथ प्रेम संबंध बन गए।
कुलदीप उसके घर उसकी मौसी का लड़का बनकर मिलने जाता था। लव मैरिज होने की वजह से उसके ससुराल वालों को उस पर जरा भी शक नहीं था। कुलदीप सिंह मनप्रीत कौर को लोंगोवाल ले आता और उसे ससुराल छोड़ आता था। रविवार के दिन इन दोनों ने लोंगोवाल में जहर निगल लिया। मनप्रीत कौर की इलाज के दौरान पहले मौत हो गई जबकि कुलदीप सिंह की बाद में।
विज्ञापन
दोनों ने जहर क्यों निगला इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई की है। दोनों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद लड़की का शव उससे ससुराल परिवार को और लड़के का शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया।