फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Punjab's railway stations safe ?drm

पंजाब के रेलवे स्टेशन होंगे सुरक्षित ः डीआरएम

Sat, 23 Jan 2016 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sat, 23 Jan 2016 02:23 PM IST
विज्ञापन
Punjab's railway stations safe ?drm
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिस तरह जम्मूतवी, कटरा व उधमपुर रेलवे स्टेशनों के चारों तरफ दीवार बनाई है इसी तरह पंजाब के रेलवे स्टेशनों को भी सुरक्षित करने की योजना तैयार की जा रही है। यह जानकारी रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक अनुज प्रकाश ने दी।
विज्ञापन


आरपीएफ ने ट्रेनों में होने वाली घटनाओं को देखते हुए आरपीएफ हेल्प लाइन नंबर-182 शुरू किया है जिसका उद्घाटन वीरवार को रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक अनुज प्रकाश ने किया।
विज्ञापन


डीआरएम ने कहा कि ट्रेनों में यात्री महिला के साथ छेड़छाड़, चोरी, संदिग्ध व्यक्ति, ट्रेन में कोई शराब पी रहा, अवैध तरीके से टिक ट बेचने वाले व्यक्ति की सूचना हेल्प लाइन पर देने पर अगले स्टेशन पर आरपीएफ उक्त कोच में पहुंच कर अपनी कार्रवाई शुरू कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरएम ने कहा कि उक्त नंबर को प्रत्येक जिले के डिप्टी कमिश्नर से मिल कर सिनेमा घरों में चलाने की व्यवस्था की जाएगी ताकि सभी लोगों को इस नंबर संबंधी जानकारी मिल सके।

एक सवाल के जवाब में डीआरएम ने कहा कि जम्मूतवी डिवीजन बनने से फिरोजपुर डिवीजन का लगभग 612 किलोमीटर ट्रैक क्षेत्र कम हो जाएगा। मौजूदा समय में फिरोजपुर डिवीजन के पास 1850 किलोमीटर ट्रैक का क्षेत्र है। साथ ही उन्होंने कहा कि जम्मूतवी डिवीजन बनने से अच्छा ही होगा।

डीआरएम ने कहा कि रेल डिवीजन फिरोजपुर में तेल की बचत के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ट्रेन चलाने वाले चालकों को निर्देश दिए हैं कि तेल की बचत कैसे की जा सकती है। इससे साल भर में लाखों रुपये का तेल बचेगा, जिससे रेलवे को लाभ होगा।


एक सवाल के जवाब में डीआरएम ने कहा कि तैयार की जा रही नई डीएमयू ट्रेन में शौचालय की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर से पट्टी (अमृतसर) के बीच रेल ट्रैक बिछाने में पंजाब सरकार की तरफ से देरी हो रही है, क्योंकि पंजाब सरकार ने 148 करोड़ रुपये देना है, जबकि रेलवे अपना हिस्सा देने को तैयार है। इस संबंधी कई बार पंजाब सरकार से बातचीत भी हुई है लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed