{"_id":"ab90f23e66b5a171b83aa71b0be06135","slug":"police-have-until-october-30-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को 30 अक्तूबर तक का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को 30 अक्तूबर तक का समय
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Tue, 27 Oct 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
ढाणी लटकन के श्री गुरुद्वारा साहिब में हुई पावन स्वरूप की बेअदबी के विरोध में मंगलवार को विभिन्न सिख संगठनों की एक बैठक फाजिल्का रोड स्थित गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब में हुई। इसमें घटना पर गहरा रोष जताते हुए पुलिस से आरोपियों को काबू करने की मांग की गई।
बैठक के बाद पुलिस प्रशासन ने 30 अक्तूबर तक का समय मांगा और कहा कि आरोपियों को काबू करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। वहीं सिख संगठनों ने एलान किया है कि 31 अक्तूबर को अगली बैठक कर आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। मंगलवार की बैठक में गुरुद्वारा हरीपुरा से बाबा सुच्चा सिंह ढिल्लों, गुरुसर जोधा से बाबा करतार सिंह और मलोट से भाई चरणजीत सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे।
बैठक में मौजूद सिख संगठनों के प्रमुखाें ने कहा कि गुरु महाराज के पावन स्वरूपों के साथ आए दिन हो रही छेड़छाड़ बेहद ही निंदनीय है और प्रशासन को ऐसे मामलों को गंभीरता से लेना चाहिए। प्रमुख गुरुद्वारों के सेवादारों ने कहा कि इस धार्मिक संकट से बेहद ही सावधानी से निपटना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पुलिस 30 अक्तूबर तक आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। 31 को गुरुद्वारा श्री नानकसर टोभा में सभी सिख संगठनों की बैठक होगी, जिसमें आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
वक्ताओं ने सभी ग्रंथियों से अपील की है कि सभी गुरुद्वाराें की सुरक्षा और कड़ी कर दें और पावन स्वरूप को किसी भी सूरत में अकेला न छोड़ें। इसके लिए सेवादारों की ड्यूटी लगाई जाएं और गुरुद्वारों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
ढाणी लटकन में पावन स्वरूप की बेअदबी मामले में थाना नं. एक के प्रभारी बलकार सिंह ने एलान किया है कि इस मामले में संलिप्त आरोपी का सही सुराग देने वाले को उनकी ओर से 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि यह धर्म विरोधी ताकतें लोगों में अशांति फैलाने का काम कर रही हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्हाेंने लोगों से अपील की है कि वे आरोपी तक पहुंचने में पुलिस की मदद करें।