फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Industrialists soon new power policy: Dhindsa

उद्योगपतियों के लिए जल्द नई बिजली पॉलिसी : ढींढसा

Wed, 28 Oct 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर Updated Wed, 28 Oct 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
वित्त व योजना मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा ने कहा कि उद्योगपतियों के लिए जल्द ही नई बिजली पॉलिसी का ऐलान भी होगा। उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में इस नीति की रूपरेखा तैयार की जा रही है। नीति के तहत उद्योगों को रिआयती दरों पर बिजली मिलेगी।
विज्ञापन


बुधवार को वित्त मंत्री यहां नगर पार्षद कांता पप्पा के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कांता पप्पा के बेटे की शादी के बाद नवविवाहित जोडे़ को आशीर्वाद देने पहुंचे वित्त मंत्री ने कहा कि इनवेस्टर्स सिमट के माध्यम से प्रदेश सरकार का लक्ष्य ‘पंजाब का आर्थिक विकास, हर नौजवान को रोजगार’ है। इसके लिए खास व विलक्षण पॉलिसी बनाई गई है।
विज्ञापन


एक सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा कि धान की खरीद को लेकर किसी भी स्तर होने वाली लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। इस संबंधी संगरूर व बरनाला जिले के अधिकारियों को भी कड़े आदेश दिए गए हैं। धान की तुरंत खरीद, लिफ्टिंग व अदायगी करने के प्रबंध किए गए हैं। सुनाम शहर के विकास के लिए चार करोड़ मंजूर कर दिए गए हैं। जल्द ही यह राशि जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed