फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Guru Granth Sahib in the coarseness of abohar

अबोहर में गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी

Mon, 26 Oct 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Mon, 26 Oct 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
राज्य के विभिन्न स्थानाें पर पिछले दिनों हुई श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेदअबी का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ कि सोमवार शाम अबोहर उपमंडल के अंतर्गत आती ढाणी लटकन के गुरुद्वारा साहिब में गुरु महाराज के पावन स्वरूप खंडित पाया गया। सूचना मिलते ही एसपी, डीएसपी व थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी मुख्तयार सिंह ने बताया कि सुबह वे सही सलामत पाठ व अरदास करके गए थे। शाम को जब वे गुरुद्वारा साहिब आए और पाठ आदि करके जब हुक्मनामा लेने के लिए महाराज जी के पावन स्वरूप से रुमाला साहिब उठाया तो स्वरूप से दो अंग गायब थे। ग्रंथी ने इसकी सूचना सरपंच गुरदयाल चंद को दी और उन्हाेंने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे डीएसपी गुरभेज सिंह, थाना नंबर 1 के प्रभारी बलकार सिंह आदि ने ग्रंथी के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इस बारे में पूछताछ के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने बताया कि दोपहर के समय दो व्यक्ति श्री गुरुद्वारा साहिब में आए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात मिली जानकारी के अनुसार एसजीपीसी सदस्य गुरलाल सिंह दानेवालिया व एसएसपी स्वप्न शर्मा भी मौके पर पहुंचे। इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और आरोपियों को शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed