फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   fog, border, firozpur

सीमा पर धुंध ने बढ़ाई बीएसएफ की परेशानी

Thu, 28 Nov 2013 10:50 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Thu, 28 Nov 2013 10:50 PM IST
विज्ञापन
fog, border, firozpur
फिरोजपुर में सर्दी में सीमा पर हेरोइन और हथियारों की तस्करी पर पैनी नजर रखने में धुंध अड़चनें खड़ी कर रही है। क्षेत्र में सुबह और शाम के वक्त घनी धुंध पड़ती है।
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में पाकिस्तानी तस्कर बीएसएफ को चकमा देने में कामयाब हो जाते हैं। दो दिन पहले ही बीएसएफ को बीओपी कालसियन फिरोजपुर सेक्टर के पास कंटीली तार पार भारतीय जमीन में छिपाकर रखेे चार पिस्टल, एक रिवाल्वर और पचास कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन


 पंजाब बार्डर पर फॉग तमाम मुश्किलें पैदा कर रही है। बिना आधुनिक यंत्र से कंटीली तार पार पाकिस्तानी की तरफ होने वाली गतिविधियों पर पैनी नजर रखने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं दिनों में सबसे अधिक पंजाब बार्डर पर हेरोइन, जाली करेंसी और हथियारों की तस्करी होती है। धुंध की आड़ में तस्कर आसानी से तस्करी करते हैं। अधिक धुंध पड़ने का कारण सतलुज दरिया है। दरिया भारत-पाकिस्तान की सरहद के साथ बहता है।

 उधर, सीमा सुरक्षा बल के डीआईजी आरपीएस जयसवाल ने बताया कि सरहद पर धुंध से निपटने के लिए पूरे इंतजाम किए हैं। जवानों को घने अंधेरे और धुंध में देखने के लिए आधुनिक यंत्र दिए हैं।


सर्दी के दिनों में सरहद पर जवानों की गश्त बढ़ा दी जाती है। चौकसी के सभी प्रबंध डबल कर दिए जाते हैं। वाहनों से कंटीली तार के साथ की जाने वाली पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी जाती है। रात के समय जवानों को चौकस रहने की हिदायतें दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed