फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Fazilka start FM radio

फाजिल्का में एफएम रेडियो शुरू

Sat, 26 Dec 2015 02:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sat, 26 Dec 2015 02:33 PM IST
विज्ञापन
Fazilka start FM radio
देश में शांति, प्यार और सद्भावना को कायम रखने के लिए 2001 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा फाजिल्का एफएम ट्रांसमीटर को स्थापित करने का लिया गया सपना आज 15 वर्ष बाद पूरा हो गया है। इस एफएम ट्रांसमीटर को पंजाब की धरती के लोगों को समर्पित करना हमारे लिए गर्व वाली बात है। ये बातें शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला ने एफएम ट्रांसमीटर 100.8 मेगाहर्ट्स का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन


सांपला ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने पड़ोसी मुल्क द्वारा हमारे देश के प्रति किए जा रहे दुष्प्रचार को रोकने के लिए इस क्षेत्र में एशिया का तीसरा सबसे बड़ा टावर स्थापित करने का सपना लिया था। उन्होंने कहा कि इस एफएम ट्रांसमीटर के जरिये हम प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात के कार्यक्रम का भी लाभ ले सकेंगे। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर इसको देश को समर्पित करना भी हमारे लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन


इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुरजीत ज्याणी ने कहा कि फाजिल्का वासियों की लंबे समय से जरूरत पूरी हो गई है व अब इस क्षेत्र में भी देश व दुनिया से जुड़कर अपना मनोरंजन ही नहीं बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के बारे में जानकारी ले सकेंगे। यह पंजाब के लिए गर्व वाली बात है कि फाजिल्का में स्थापित किया गया यह एफएम ट्रांसमीटर 80 किलोमीटर के दायरे में अपनी सेवाएं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सांसद शेर सिंह घुबाया, डीसी रविंदर सिंह, जिला पुलिस प्रमुख इंद्र मोहन सिंह भट्टी, एडीसी चरनदेव सिंह मान, एसडीएम सुभाष खटक, नगर काउंसिल के प्रधान राकेश धूड़िया, शिरोमणि अकाली दल के देहाती जिला प्रधान गुरपाल सिंह ग्रेवाल, सुखजिंदर सिंह भुल्लर, ट्रक यूनियन के प्रधान परमजीत सिंह के अलावा अकाली भाजपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed