फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Deepak Yadav and Shahnaz Deep Kaur best athlete

दीपक यादव व शहनाजदीप कौर बेस्ट एथलीट

Mon, 29 Feb 2016 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Mon, 29 Feb 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
Deepak Yadav and Shahnaz Deep Kaur best athlete
सरकारी बरजिंदरा कॉलेज की 74वीं वार्षिक खेलें प्रिंसिपल जसबीर सिंह बोपाराय की सरपरस्ती में नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई। इन खेलों के समापन समारोह में एआईजी जोनल क्राइम अमृतसर तेजिंदर सिंह मौड़ बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। इस दौरान दीपक यादव तथा शहनाज़दीप कौर को बेस्ट एथलीट चुना गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत में प्रिंसिपल जसबीर सिंह बोपाराय ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि नैक द्वारा कॉलेज को लगातार दूसरी बार ए ग्रेड से नवाजा गया है। डा. हरजिंदर कौर ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पेश करते हुए खेलों में प्राप्तियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


मुख्य मेहमान तेजिंदर सिंह मौड़ ने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि नशे हमारे जीवन को सामाजिक व आर्थिक दोनों तरह से खत्म कर देते हैं। इस मौके पर स्पोर्ट्स विभाग की वार्षिक रिपोर्ट भी रिलीज की गई और मुकाबलों के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. परमिंदर सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रो. तेजिंदर सिंह, डा. परमिंदर सिंह, डा. निरवरिंदर कौर संधु, प्रो. बूटा सिंह, पूर्व जेल मंत्री उपिंदर शर्मा, जगजीत इंदर सिंह संधु, मैडम एमके संधु, प्रो. डीआर भंडारी, सतविंदर सिंह सत्ती हाजिर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed