{"_id":"53175ffea99715208be7b176cefaa004","slug":"woman-accused-of-murdering-three-children-grasp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला और तीन बच्चों के कत्ल का आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला और तीन बच्चों के कत्ल का आरोपी काबू
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर
Updated Fri, 30 Oct 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीरवार देर शाम गांव मंडियाला में एक महिला सहित तीन बच्चों का बेरहमी से कत्ल करने के आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी महिला पर बुरी नजर रखता था और महिला के विरोध करने पर ही उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी से हथौड़ा भी बरामद किया है जिससे उसने बेरहमी से बच्चों और महिला को मौत के घाट उतारा था।
एसएसपी प्रितपाल सिंह थिंद ने बताया कि वीरवार शाम करीब छह बजे मोहम्मद खुरशीद नामक व्यक्ति ने थाना सदर अहमदगढ़ में सूचना दी कि वह मंडियाला के रहने वाले सरदूल सिंह के खेत में बने मकान में किराए पर अपनी मां महरून, पत्नी नाजनी खातून, बच्चे लड़की शाहीन, लड़का अनुष और अपने बड़े भाई मोहम्मद आलम की लड़की रोशनी सहित रहता है। उसी मकान के एक कमरे में दया सिंह अपनी माता हरबंस कौर के साथ रहता है जो मालेरकोटला में रिक्शा चलाने का काम करता है।
एसएसपी थिंद ने बताया कि जब मोहम्मद खुरशीद घर पहुंचा तो उसकी मां जोर जोर से चिला रही थी। मोहम्मद खुरशीद ने बताया कि उसके देखते देखते ही दया सिंह ने हथौड़ा से उसकी भतीजी रोशनी के सिर पर वार किया और फरार हो गया। इसके बाद उसने आंगन में जाकर देखा तो चूल्हे के पास उसकी पत्नी लहूलुहान मरी हुई थी।
विज्ञापन
मां महरून ने बताया कि नाजनी खातून और उसके दोनों बच्चों तथा भतीजी रोशनी को भी दया सिंह ने सिर में हथौड़ा मारकर मार दिया है। पुलिस ने दया सिंह को खेत की मोटर से काबू किया और उससे कत्ल में इस्तेमाल किया हथौड़ा भी बरामद कर लिया।
एसएसपी थिंद ने बताया कि दया सिंह मोहम्मद खुरशीद की पत्नी पर बुरी नजर रखता था जिसे उसकी पत्नी ने कई बार रोका था। यही कारण था कि दया सिंह उससे रंजिश रखने लगा और इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया।