फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   The bloody conflict in the two groups, a death, a mob set fire to the alcohol contract

दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, भीड़ ने शराब ठेके को लगाई आग

Sat, 12 Dec 2015 02:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Sat, 12 Dec 2015 02:58 PM IST
विज्ञापन
The bloody conflict in the two groups, a death, a mob set fire to the alcohol contract
हनुमानगढ़ रोड पर शुक्रवार को दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अमृतसर के अमनदीप अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


घटना के थोड़ी ही देर बाद घटना से गुस्साए लोगों ने संत नगर में शराब के ठेके को आग लगा दी, सब्जी मंडी चौक पर स्थित शराब ठेका तोड़ दिया और बोतलें आदि सड़क पर फेंक दी। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और तोड़फोड़ करने वालों को वहां से खदेड़ा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गैंगवार में घायल हुए लोगों की पहचान गुरजंट सिंह उर्फ जंटा संधू पुत्र कुलदीप सिंह निवासी सुभाष नगर और भीम टांक पुत्र कपूर टांक निवासी संत नगर के रूप में हुई है। दोनों को सरकारी अस्पताल से अमृतसर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान भीम टांक की मौत हो गई। जबकि गुरजंट की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे घटना से गुस्साए लोग देर रात बड़ी संख्या में पुराने फाजिल्का रोड पर एकत्रित हुए और दो शराब ठेकों समेत एक अहाते पर हमला कर उसमें आग लगा दी। इसके साथ ही तीन अन्य दुकानों में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद उन्हाेंने सब्जी मंडी चौक वाले ठेके को तोड़ डाला।

दहशत में आए लोग अपनी-अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलकार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को वहां से खदेड़ा। देर रात तक पूरे शहर में कर्फ्यू जैसा माहौल हो गया।


मौके पर पहुंचे डीएसपी वीरचंद व थाना प्रभारी बलकार ने कहा कि वे शहर में शांति व्यवस्था को किसी भी रूप में भंग नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि ठेकों पर आग लगाने व तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed