फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Police seized drugs to 85 million

पुलिस ने 85 लाख की नशीली दवाएं पकड़ी

Sun, 08 Nov 2015 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sun, 08 Nov 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
Police seized drugs to 85 million
पुलिस ने सीएस फार्मा मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर 85 लाख रुपये की नशीली दवाएं बरामद की हैं। पुलिस ने स्टोर के तीन मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


एसएसपी हरदयाल सिंह मान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीएस फार्मा मेडिकल स्टोर के मालिक रमन कुमार, पवन कुमार व गुरमुख वासी कृष्णा नगरी नशीली दवाओं का कारोबार करते हैं। पुलिस ने स्टोर पर छापामारी कर 85 लाख रुपये की नशीली दवाएं पकड़ीं जिन्हें बाजार में बेचना मना है।
विज्ञापन


मौके पर हेल्थ विभाग की स्पेशल टीम पहुंची। इसमें दिनेश गुप्ता व विनय जिंदल जोनल अधिकारी हेल्थ विभाग चंडीगढ़ मौजूद थे। एसएसपी ने बताया कि तफ्तीश के दौरान पता चला कि उक्त स्टोर के मालिक लंबे समय से नशीली दवाओं का धंधा कर रहे थे। इन पर कई थानों में मामले दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि ये दवाएं मोहाली, जीरकपुर, बद्दी और पटियाला में बनी हुई हैं। मामले की जांच-पड़ताल के बाद अहम खुलासे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed