फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   BSF intruder arrested at border

बीएसएफ ने सरहद से घुसपैठिया दबोचा

Wed, 24 Feb 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Wed, 24 Feb 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
 BSF intruder arrested at border
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी डीटी मल सरहद में घुसपैठ करते हुए एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। विभिन्न खुफिया एजेंसी उससे पूछताछ करने में जुटी हुई हैं। घुसपैठिया पाकिस्तानी फौज में सात साल तक काम कर चुका है।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों के मुताबिक सरबर बेग (50) वासी कसूर (पाकिस्तान) भारतीय सीमा में पांच सौ मीटर अंदर घुस चुका था। वहां तैनात बीएसएफ जवानों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान सरबर बेग ने बताया कि वह पाकिस्तानी फौज में सात साल तक कार्य भी कर चुका है। खुफिया एजेंसी उसे आईएसआई एजेंट की नजर से देख रही है क्योंकि वह पाकिस्तानी फौज में काम कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे बॉर्डर की हर जगह की जानकारी है। आशंका है कि वह जासूसी के लिए भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। खुफिया एजेंसी को इस बात का संदेह है कि कहीं बेग बॉर्डर इलाके की रेकी करने तो नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed