फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   attack on police, punjab, firozpur

आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर किया हमला

Thu, 14 Jan 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Thu, 14 Jan 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
attack on police, punjab, firozpur
पुलिस धोखाधड़ी के दर्ज मामले में कश्मीर सिंह, राज सिंह, परमजीत सिंह के
विज्ञापन
घर छापामारी कर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो आरोपियों ने अपने साथियों की मदद से पुलिस पर हमला बोल कर उन्हें खदेड़ कर भगा दिया।

उधर, थाना ममदोट पुलिस ने छापामारी करने गए एएसआई की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक थाना ममदोट में कश्मीर सिंह, राज सिंह व परमजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और कई धाराओं के तहत मामला दर्ज है। थाना ममदोट के एएसआई बलदेव सिंह अपनी पार्टी के साथ उक्त आरोपियों के घर छापामारी उन्हें गिरफ्तार करने गई थी।

वहां पर आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया और उनके साथ मारपीट की। उधर, पुलिस ने वीरो, गुरजंट सिंह, अमीर चंद, सुरजीत सिंह , शीलो व कश्मीर सिंह वासी लक्खा सिंह वाला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed