फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   cream, arrest, book

धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में 37 गिरफ्तार

Sun, 23 Feb 2014 09:42 PM IST
अमर उजाला, मोगा।
अमर उजाला, मोगा। Updated Sun, 23 Feb 2014 09:42 PM IST
विज्ञापन
cream, arrest, book
निहाल सिंह वाला पुलिस ने संत रामपाल लोक आश्रम बरवाला जिला हिसार (हरियाणा) के 37 लोगों को धार्मिक भावनाओं भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने यह कार्रवाई गांव तख़तूपुरा में किरयाने और मुनियारी की दुकान मालिक कमलजीत सिंह की शिकायत पर की। मामले की जांच कर रहे एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि मुलजिमों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक हरियाणा राज के रजिस्ट्रेशन की बस नंबर एचआर 39सी /1305 में सवार गुरमुक्ख सिंह निवासी कस्बा बिलासपुर के नेतृत्व में 30 से 35 लोग गांव तखतूपुरा में घर घर जा कर एक पुस्तक बांट रहे थे। उन्होंने लोगों को यह बताया कि यह किताब उनके गुरु रामपाल संत लोक आश्रम बरवाला जिला हिसार(हरियाणा) वालों ने लिखी है।
विज्ञापन


इस पुस्तक में कहा गया है कि पूर्ण संत तारनहार संत रामपाल दास जी महाराज हैं। जिन्होंने दो अक्षर का भेद बताया है। पुलिस ने बताया कि किताब में यह भी लिखा कि सच्चा सौदा वाले परम संत तारनहार नहीं हैं और यह सब नकली हैं, इन से बचो और संत रामपाल जी महाराज जी के पास आ कर कल्याण कराओ। इसका नाम हरि आए हरियाणा को रखा गया। यह सभी शब्द पुस्तक के अलग अलग पनों पर दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होने बताया कि इस पुस्तक में डेरा सच्चा सौदा के अलावा और धर्मों के संतों महापुरुषों के खिलाफ भी शब्द लिखे हुए हैं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुरमुख सिंह निवासी बिलासपुर, जतिंदर दास निवासी बादली (हरियाणा), शिव कुमार, दाता राम निवासी महिनी माजरा (हिमाचल प्रदेश), गुरजीत सिंह निवासी खरड़, महिला सिंह तोखा पुरी, सुविम निवासी अहमदगड़, संदीप सिंह, किदार नाथ निवासी अबोहर, हरजिंदर सिंह वासी फतेह माजरी, परमिंदर सिंह निवासी झाड़ी वाला, नवल किशोर गांव मानूंके संधुओं, मोंटी निवासी फिरोजपुर कैंट, जैत कुमार गांव सैदा वाली, संजीव कुमार निवासी मंमू खेड़ा, विनोद दास और संकर दार चूड़ी वाला, शिंगारा दास, अमनजीत सिंह,  सुखदेव सिंह निवासी अमृतसर, सुरिंदर सिंह, मनजीत सिंह निवासी आदम बाल, भगत सिंह गांव चूहड़ माजरा, अवतार सिंह गांव गरदले, परमिंदर सिंह निवासी भंबा (हिमाचल प्रदेश), बिशंबर सिंह, मलकीत सिंह, जगदीस सिंह गांव अमरपुरा, राज भगत दास, बलवंत दास, ओरे अजय दास गांव भौंरा, वजीर  दास गांव मुहंमद पीर विसासा, राजेश कुमार निवासी तलवंडी भाई, राम विलास, राज दास निवासी घल्लखुर्द, मंदिर सिंह निवासी गांव नंगल के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed