फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firozpur News ›   Chief Minister taking arbitrary decision: Bajwa

मुख्यमंत्री ले रहे मनमाने फैसले : बाजवा

Sun, 27 Dec 2015 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Sun, 27 Dec 2015 03:07 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister taking arbitrary decision: Bajwa
अकाली नेता की तेज रफ्तार बस (न्यूदीप ट्रांसपोर्ट कंपनी) के नीचे कुचलकर मरी दस साल की बच्ची गुरप्रीत कौर का उसके गांव दयालपुरा थाना भिखीविंड जिला तरनतारन में अकालियों द्वारा दी जा रही धमकी की वजह से मक्खू में शनिवार को उसकी आत्मिक शांति के लिए अखंडपाठ का भोग रखा गया।
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व पंजाब प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा व मजदूर सेल के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह जीरा के अलावा कई राजनीतिक पार्टी के नेता गुरप्रीत कौर को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल मनमाने फैसले ले रहे हैं इसीलिए कहीं गुरु ग्रंथ साहिब के अंग फाड़ कर बेअदबी करवा रहे हैं और कहीं नौजवान के हाथ-पांव काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन


यही नहीं इंसाफ मांग रहे लोगों को पुलिस की धक्केशाही का शिकार होना पड़ रहा है। बाजपा ने कहा कि पंजाब के लोग एकजुट हो जाएं तो बादलों से छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूर सेल के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह जीरा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल को ऐसी भूख पड़ी है कि रेत, बजरी, जवानी, किसानी खा के भी पेट नहीं भर रहा है। जीरा ने कहा कि बसों के मालिक अकाली नेता बसों तले लोगों को कुचल कर मारने के बाद उन्हें पैसे देकर चुप कराने में लगे हैं, लेकिन अदालत आरोपियों को सजा जरूर देगी।

जीरा ने कहा कि तीन दिन पहले लिबड़ा कंपनी की बस ने लखविंदर सिंह को टक्कर मार कर दोनों पांव तोड़ दिए और मोगा के अस्पताल में दाखिल है। बस के मालिक दस हजार रुपये देकर पीड़ित परिवार पर राजीनामे के लिए दबाव डाल रहे हैं।

जीरा ने कहा कि मृतक दस साल की बच्ची गुरप्रीत कौर और परमिंदर कौर के परिवार के साथ कांग्रेस हमेशा खड़ी है। इस मौके पर आप पार्टी के नेता डा. हरिंदर सिंह धालीवाल, पंजाब यूथ कांग्रेस के मीत प्रधान कुलबीर सिंह जीरा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है िककि बीती 17 दिसंबर को गांव दयालपुर जिला तरनतारन के पचास लोग जिनमें बच्चे, महिलाएं व पुरुष ट्रैक्टर-ट्रॉली पर जालंधर के कस्बा नकोदर में बाबा की दरगाह पर माथा टेकने जा रहे थे।


मक्खू के गांव मोजमगढ़ में सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर सभी लोग आराम कर रहे थे वहीं पर दस साल की बच्ची गुरप्रीत कौर खड़ी थी जिसे न्यूदीप ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस ने कुचल दिया जिस कारण उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed