{"_id":"7f7ef4999c6c7a5b4a198af1f2f2b012","slug":"bike-collision-in-man-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
Updated Wed, 27 Jan 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
थाना अरनीवाला के गांव जंडवाला भीमेशाह निवासी एक युवक की बाइक की टक्कर से घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए ब्यान में जंडवाला भीमेशाह निवासी शमशेर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह ने बताया कि रविवार रात सतनाम सिंह अपनी बाइक से गांव झोटियांवाली के पास जा रहा था।
इस दौरान उसी गांव के निवासी बलजिंदर सिंह ने नशे की हालत में अपनी बाइक से सतनाम सिंह की बाइक में टक्कर मार दी जिससे सतनाम सिंह बुरी तरह जख्मी हो गया।
आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सतनाम के भाई शमशेर सिंह के बयान पर बलजिंदर सिंह के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।